Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»Iran की महान एयरलाइन को मदद करने के आरोप में अमेरिका ने भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबंध
    अंतर्राष्ट्रीय

    Iran की महान एयरलाइन को मदद करने के आरोप में अमेरिका ने भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबंध

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका ने ईरान की महान एयरलाइन को मदद करने के आरोप में छह संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें से एक भारत की स्कीज ट्रैवल्स भी शामिल है। अमेरिका ने आरोप लगाया कि इन संस्थाओं ने एक आतंकवादी संगठन को चलाने में मदद की।

    महान एयर के लिए काम करने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध

    अमेरिकी वित्त विभाग ने बीते गुरुवार को महान एयर के लिए ‘जनरल सेल्स एजेंट’ के तौर पर काम करने वाली कंपनियों पर प्रतिबंधों का ऐलान किया। वित्त विभाग ने कहा कि ये कंपनियां ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की मदद कर रही हैं। अमेरिकी वित्त विभाग के सचिव स्कॉट बेसेंट ने एक बयान में कहा कि जो लोग IRGC या महान एयर को फाइनेंशियल सर्विस, लॉजिस्टिक्स या कमर्शियल सपोर्ट देते हैं, वे एक आतंकवादी संगठन को चलाने में मदद कर रहे हैं।

    स्कीज़ ट्रैवल्स 2020 से कर रही महान एयरवेज के लिए काम

    बेसेंट ने आगे कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ऐसे लोगों की पहचान कर बेनकाब करने में जुटी हुई है। उन्हें अमेरिकी फाइनेंशियल सिस्टम से बाहर करने का काम जारी रहेगा। अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करने वाली ‘स्कीज़ ट्रैवल्स एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि उसने साल 2020 से ईरान की महान एयरवेज के लिए जनरल सेल्स एजेंट के तौर पर काम करना शुरू किया था।

    महान एयरवेज IRGC की मदद कर रही

    अमेरिका ने कहा कि ईरान की महान एयरलाइन खुद को एक सिविलियन एयरलाइन बताती है, लेकिन यह लंबे वक्त से ईरान की IRGC को मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि यह IRGC-कुद्स फोर्स के कर्मचारियों के लिए यात्रा की सुविधा देती है। यह मिलिट्री ट्रेनिंग में मदद करती है। ईरान के एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस को UAV व हथियारों को पहुंचाने में भी मदद करती है।

    प्रतिबंधों की लिस्ट में चीन और रूस की कंपनियां भी शामिल

    अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करने वाले महान एयर के अन्य GSA में एक चीन की कंपनी ‘शंघाई विंग्स इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स कंपनी’, रूस की ‘एयर कार्गो प्रो लिमिटेड’ और ‘शंघाई एलीट इंटरनेशनल ट्रैवल कंपनी’ शामिल हैं। चीन की ‘तांग ज़िन’ शंघाई विंग्स की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और उन्होंने महान एयर के लिए यात्रा से जुड़े कामों में तालमेल बिठाया है। तांग ज़िन ‘शंघाई एलीट’ की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और 50 प्रतिशत की मालिक भी हैं। यह कंपनी चीन में महान एयर का प्रतिनिधित्व करती है।

    ट्रेजरी विभाग ने ‘दादेनेगर स्टार्टअप स्टूडियो’ को भी ईरान के IRGC से जुड़ी एक ‘फ्रंट कंपनी’ (मुखौटा कंपनी) करार दिया है। यह कंपनी एक वेबसाइट के ज़रिए मिलिट्री टारगेटिंग में मदद करती है। ट्रेजरी विभाग ने एक बयान में कहा कि दादेनेगर ने ईरानी मिलिट्री टारगेटिंग में मदद के लिए अमेरिकी और इजरायली उपकरणों की लोकेशन की जानकारी मांगी थी। विभाग ने यह भी कहा कि IRGC के साथ मिलकर काम करते हुए, इस फ्रंट कंपनी को मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर हमले के अनुरोध मिले थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    ‘ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों से समझौता नहीं’, अमेरिकी 100 प्रतिशत टैरिफ बिल पर भारत का जवाब

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.