Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पावर कंपनी से मुख्य अभियंता साव एवं देवांगन सहित 7 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई
    • भरपूर खाद-बीज, मजबूत योजनाएं और आधुनिक खेती से समृद्धि की राह पर छत्तीसगढ़ का किसान
    • स्मार्ट मीटर और सोलर संयंत्र से नहीं बढ़ता बिजली बिल, फैक्ट चेक में हुई पुष्टि
    • आप पानी के अंदर कितनी देर तक सांस रोक सकते हैं?भारतीय योग टीचर ने 6 मिनट तक अपनी सांस रोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,पानी के अंदर लगाए 86 पुश-अप्स…
    • अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह
    • बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह
    • छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना
    • सुलह के नाम पर तलाकशुदा पत्नी को घर बुलाकर हत्या कर लाश जमीन में दफना दी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»चीन ने LAC से सटे दो एयरबेस पर तैनात किए 12 J-20 फाइटर जेट
    अंतर्राष्ट्रीय

    चीन ने LAC से सटे दो एयरबेस पर तैनात किए 12 J-20 फाइटर जेट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सैटेसाइट से ली गई नई तस्वीरों में भारत के खिलाफ चीन के खतरनाक इरादों का पता चला है। तस्वीरों के अनुसार दावा किया जा रहा है कि चीन ने भारतीय सीमा ( LAC) के पास अपने दो प्रमुख फॉरवर्ड एयरबेस पर 12 एडवांस्ड J-20 स्टील्थ फाइटर जेट तैनात किए हैं।

    सैटेलाइट तस्वीरों में शिनजियांग के होतान एयरबेस (दौलत बेग ओल्डी से 245 किमी) पर 8 और तिब्बत के डामशुंग एयरबेस (तवांग से 344 किमी) पर 4 J-20 विमान देखे गए हैं। LAC के करीब चीन के इन पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की यह अब तक की सबसे बड़ी तैनातियों में से एक मानी जा रही है।

    तस्वीरों में खुलासा

    दरअसल, कमर्शियल सैटेलाइट कंपनी वेंटर की 9 जुलाई को ली गई तस्वीरों में होतान एयरबेस पर 8 J-20 ‘माइटी ड्रैगन’ स्टील्थ फाइटर जेट खुले एप्रन पर खड़े दिखाई दिए। इससे पहले 25 जून की तस्वीरों में डामशुंग एयरबेस पर 4 J-20 विमान दिखाई दिए।

    भारतीय सीमा से कितनी है दूरी

    बता दें कि होतान एयरबेस भारत के दौलत बेग ओल्डी एयरबेस से करीब 245 किलोमीटर और लेह से लगभग 389 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं, डामशुंग एयरबेस अरुणाचल प्रदेश के तवांग से करीब 344 दूर किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

    क्यों अहम है यह एयरबेस?

    यह दोनों एयरबेस भारत-चीन सीमा के पश्चिमी और पूर्वी सेक्टर में चीन की वायुसेना के सबसे अहम फॉरवर्ड बेस माने जाते हैं। भारत सीमा से कीरब होने के चलते इसे चीन के सबसे अहम ऑपरेशनल ठिकानों में गिना जाता है। यहां J-20 स्टील्थ फाइटर जेट के अलावा KJ-500 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल विमान, इंटरसेप्टर फाइटर जेट और CH-4 निगरानी एवं स्ट्राइक ड्रोन भी तैनात रहते हैं।

    सैटेलाइ तस्वीरों में चीन के जिन J-20 स्टील्थ फाइटर का पता चला है, उसे इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह दुश्मन के रडार, इन्फ्रारेड सेंसर और अन्य निगरानी प्रणालियों की पकड़ में बहुत कम आए। यह चीन के सबसे आधुनिक ड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में J-20 की यह तैनाती चीन की स्थायी सैन्य रणनीति का हिस्सा बन चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कराची में गैंगवार, ‘धुरंधर’ वाले उजैर बलोच के भाई लियारी में घर के बाहर मारी गोली

    July 31, 2026

    Iran की महान एयरलाइन को मदद करने के आरोप में अमेरिका ने भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबंध

    July 31, 2026

    खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आतंकी हमले में 9 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 15 आतंकवादी भी ढेर

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.