रायपुर। त्रिपुरा, झारखंड और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के जन्मदिन के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। श्री वर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में श्री बैस के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि रमेश बैस का संपूर्ण सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन समाज सेवा, निष्ठा और उच्च लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री से लेकर विभिन्न राज्यों के राज्यपाल पद पर रहते हुए श्री बैस ने प्रशासनिक कुशलता, सहजता और जन-कल्याणकारी दृष्टिकोण की जो छाप छोड़ी है, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। छत्तीसगढ़ की माटी के गौरव श्री बैस का निरंतर मार्गदर्शन समाज एवं प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देता रहा है। उनके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर समाज के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की है।

