Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘रामायण’ पर रिलीज से पहले विवाद, रामलीला महासंघ ने की स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग, दी विरोध की चेतावनी
    मनोरंजन

    ‘रामायण’ पर रिलीज से पहले विवाद, रामलीला महासंघ ने की स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग, दी विरोध की चेतावनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसके बाद से फिल्म को लेकर विवादों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी के चलते श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने फिल्म के निर्माताओं को एक लेटर लिखकर थिएटर में रिलीज से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने ये मांग इस बात को सुनिश्चित करने के लिए की है कि इसके इसी सीन या डायलॉग से धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। साथ ही, उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

    प्रेस नोट में क्या कहा गया

    जानकारी के लिए बता दें कि प्रेस नोट में कहा गया, “हाल ही में प्रभास की एक फिल्म रिलीज हुई थी, और हमने लाल किले पर उसके लिए एक प्रमोशनल इवेंट भी आयोजित किया था। हालांकि, फिल्म में आपत्तिजनक कंटेंट था। उदाहरण के लिए, लंका के सुनहरे शहर को काला दिखाया गया था, चमड़े का गलत इस्तेमाल किया गया था, और कुछ किरदारों को मुगल-युग के लोगों जैसा दिखाया गया था। हमारी नजर में, ‘आदिपुरुष’ ने त्रेता युग की एक नकारात्मक छवि पेश की, और इसीलिए वो मेगा-बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।”

    ‘रणबीर में नहीं दिखी भगवान राम की झलक’

    अर्जुन कुमार ने कहा कि दिल्ली में महासंघ के सदस्यों, रामलीला कमेटियों और हिंदू संगठनों के लिए स्क्रीनिंग का इंतजाम किया जाना चाहिए। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कुमार ने भगवान राम के रूप में रणबीर की एक्टिंग को ‘कमजोर’ बताया।

    उन्होंने आगे कहा, “जहां तक ​​रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म की बात है, हम उसका स्वागत और प्रमोशन करने के लिए तैयार हैं। रामलीला कमेटी हजारों लोगों के लिए फ्री स्क्रीनिंग का इंतजाम करने की भी योजना बना रही है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं से हमारी एक गुजारिश है कि ‘रामायण’ पर आधारित फिल्म का हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर उम्मीद के मुताबिक नहीं है। भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का अभिनय कमजोर लग रहा है और उसमें उस किरदार से जुड़ी गंभीरता की कमी है।”

    “हमारी राय में, उनका रूप भगवान राम की छवि से पूरी तरह मेल नहीं खाता। इसके विपरीत, रणबीर कपूर जैसे बड़े अभिनेता वाली इस नई मेगा-बजट फिल्म के बारे में हमारी बस यही गुजारिश है कि इसमें ऐसे दृश्यों से बचा जाए जो ‘आदिपुरुष’ में दिखे थे और जिसकी वजह से फिल्म फ्लॉप हुई थी। हम चाहेंगे कि दिल्ली में हिंदू संगठनों, जिनमें रामलीला कमेटियां भी शामिल हैं, के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग का इंतजाम किया जाए।”

    श्री रामलीला महासंघ ने विरोध की चेतावनी दी

    ‘इसलिए अगर स्क्रीनिंग के दौरान कोई चिंताजनक बात सामने आती है, तो हम फिल्म निर्माताओं से जरूरी सुधार करने का अनुरोध करेंगे। संगठन ने ये भी चेतावनी दी कि अगर फिल्म निर्माता स्क्रीनिंग का इंतजाम नहीं करते हैं, तो श्री रामलीला महासंघ, दूसरे हिंदू संगठनों के साथ मिलकर, दिल्ली और अन्य राज्यों में सिनेमा हॉल के बाहर विरोध-प्रदर्शन करेगा।

    रणबीर कपूर की रामायण के बारे में

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो भागों वाली एक बड़ी फिल्म है, जिसका कुल बजट 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और यश रावण की भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:19 मिनट पर ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ था। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने इसकी काफी तारीफ की, खासकर इसके VFX की। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा और जबकि दूसरा पार्ट 2027 में आएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    गंभीर चोट के बाद Rashmika Mandanna ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

    August 4, 2026

    बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …

    August 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.