Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    मनोरंजन

    बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लॉस एंजिल्स : हॉलीवुड और मशहूर टीवी सीरीज ‘द सोप्रानोस’ के फैंस के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से पूरे हॉलीवुड उद्योग और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि ‘द सोप्रनोस में विसेंट ने एक गैंगस्टर का यादगार किरदार निभाया था जिसने उन्हें दुनियाभर के दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई और हॉलीवुड में उनकी अलग छवि बनाई।  

    आपको बता दें की उनके निधन की जानकारी उनके सह-कलाकार इंपेरिओली ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे प्यारे दोस्त और साथी विंसेंट पास्टोर का निधन हो गया है। ये हमारे लिए बहुत मुश्किल घड़ी है। ऐसा लगता है जैसे मैं विनी को हमेशा से जानता हूं। हमने साथ में बहुत काम किया और पूरे अमेरिका के साथ-साथ इटली और ऑस्ट्रेलिया की यात्राएं भी कीं। हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया और खूब हंसी-मजाक किया। विनी एक नेक दिल इंसान और भाई जैसे थे जो अपने परिवार और दोस्तों का बहुत ख्याल रखते थे. मुझे उनकी हमेशा याद आएगी।

    जैसे ही सबने सोशल मीडिया पर यह खबर पढ़ी उसके बाद से पूरा हॉलीवुड सदमे में पहुंच गया है। मैनेजर बॉब मैकगोवन ने एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत के दौरान उनके निधन की पुष्टि हुई। काफी दिनों से एक्टर किसी के संपर्क में नहीं थे और जब उनके घर की जांच की गई तो वो घर में ही मृत पाए गए।

    अमेरिकन नेवी में भी काम कर चुके हैं विसेंट 

    आपको बता दें कि  एक्टर विसेंट पास्टोर ने 1980 से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस दौरान उन्हें लोगों से भी काफी प्यार मिला। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दीं। सोप्रनोस सीरीज से उन्हें पूरी दुनिया से प्यार मिला और इतना ही नहीं एक्टर बनने से पहले उन्होंने अमेरिकन नेवी भी काम किया है और जब वियतनाम के साथ युद्ध हुआ था उस समय भी वो वहां पर मौजूद थे। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं ‘अलायंस’ की विनर मिनी माथुर? कैटरीना कैफ से भी कनेक्शन

    August 7, 2026

    विंक गर्ल’ प्रिया प्रकाश की ड्रेस बनी चर्चा का विषय, ‘भगवा पहनने पर हुआ बवाल, लोगों की सोच पर उठे सवाल

    August 7, 2026

    Bigg Boss 20, Salman Khan के शो में इन दो कंटेस्टेंट का नाम हुआ फाइनल?

    August 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.