Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर 16 राज्यों में IMD का अलर्ट…
    • विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
    • सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान
    • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का कमाल,उन्नत मक्का बीज और कृषि सहायता से संवरी कृषक शुभम दुबे की राह…
    • कुदरत का कहर… पलक झपकते ही बह गया बेली ब्रिज, वाहन समेत BRO ड्राइवर लापता
    • वनमंत्री केदार कश्यप ने किसानों को दिया हरेली का उपहार; औषधीय खेती के लिए 54.36 लाख की राशि वितरित
    • जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बारां: ‘5 लाख दो वरना AI से बिगाड़ देंगे फोटो’, इनकार किया तो दूल्हे को भेजी एडिटेड तस्वीरें, बारात आने से पहले रिश्ता खत्म
    क्राइम

    बारां: ‘5 लाख दो वरना AI से बिगाड़ देंगे फोटो’, इनकार किया तो दूल्हे को भेजी एडिटेड तस्वीरें, बारात आने से पहले रिश्ता खत्म

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोठपुर (बारां): आधुनिक तकनीक (Artificial Intelligence) के दौर में साइबर अपराध और रंगदारी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मोठपुर थाना क्षेत्र में एक शातिर गिरोह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से युवती की एडिटेड तस्वीरें तैयार कीं और रंगदारी न मिलने पर वर पक्ष को भेजकर सगाई तुड़वा दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    धमकी से शुरू हुई ब्लैकमेलिंग की साजिश

    थाना प्रभारी देवकरण चौधरी ने बताया कि मोठपुर थाना एरिया के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था, जिसकी सगाई 22 जून को होनी तय हुई थी। पीड़ित परिवार ने बारां शहर के एक होटल में बुकिंग कराई और तैयारियां भी पूरी कर ली थीं। हालांकि, सगाई से कुछ दिन पहले (2 जून) कमलदा निवासी अशोक धाकड़ पीड़ित के घर पहुंचा और धमकी दी कि यदि उसे पांच लाख रुपए नहीं दिए गए, तो वह यह शादी नहीं होने देगा। उसने चेतावनी दी कि वह AI तकनीक से लड़की की फोटो किसी अन्य युवक के साथ जोड़कर सोशल मीडिया और ससुराल वालों को भेज देगा।

    तस्वीरें भेजकर तुड़वाई सगाई

    जब पीड़ित पिता ने रंगदारी देने से साफ इंकार कर दिया, तो आरोपी अशोक ने अपने साथियों महेंद्र धाकड़ (निवासी नोहल्या), देवकीनंदन धाकड़ और रमेश (निवासी अचरावा) के साथ मिलकर एक सुनियोजित साजिश रची। आरोपियों ने लड़की की एडिटेड तस्वीरें वर पक्ष को भेज दीं। इन आपत्तिजनक तस्वीरों के चलते वर पक्ष में गलतफहमी पैदा हो गई और उन्होंने सगाई तोड़ दी।

    अब शादी जुड़वाने के नाम पर 16 लाख की मांग

    सगाई टूटने के बाद भी इस गिरोह की हरकतें बंद नहीं हुईं। पीड़ित का आरोप है कि अब यही गिरोह शादी को दोबारा जुड़वाने और बदनाम न करने के एवज में 16 लाख रुपए की अवैध मांग कर रहा है। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पिता ने 6 साल के मासूम को उफनती नदी में फैंका, पुलिस तलाश में जुटी

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़:शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट…

    August 11, 2026

    नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.