Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    क्राइम

    नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नरसिंहपुरः मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आठ वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोपी युवक (22 वर्ष) के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि बच्ची की तलाश के दौरान आरोपी भी लोगों के साथ उसे खोजने का नाटक करता रहा।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बुधवार को स्कूल में मध्याह्न अवकाश के दौरान बच्ची से संपर्क किया और यह कहकर उसे अपने साथ ले गया कि उसके पिता ने उसको घर बुलाया है। अधिकारी ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। करीब आठ घंटे तक चली तलाश के बाद बच्ची का शव गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में एक खाई से बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने बताया कि जब 40 से 50 पुलिसकर्मी और लगभग 60 ग्रामीण बच्ची की तलाश कर रहे थे, तब आरोपी भी खोजबीन में शामिल होने का दिखावा कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद ली। खोजी कुत्ता पुलिस को आरोपी के घर तक ले गया। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में लोग शवगृह के बाहर एकत्र हुए।

    इसके बाद में उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को फांसी की सजा देने, उसके घर पर बुलडोजर चलाने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस शव को दूसरे मार्ग से पीड़िता के गांव लेकर गई। अधिकारी ने कहा कि मामले की सुनवाई त्वरित न्यायालय (फास्ट ट्रैक कोर्ट) में कराई जाएगी। इस बीच, घटना के विरोध में गोटेगांव तहसील के संबंधित गांव का बाजार बंद रहा। ग्रामीणों ने ‘कैंडल मार्च’ भी निकाला। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों में आक्रोश के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीड़िता के गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.