Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स
    तकनीकी

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    WhatsApp Update: व्हाट्सऐप देश में एक बड़ा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है. ऐसे में मेटा अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस देने के लिए समय-समय पर नए फीचर्स उपलब्ध कराती रहती है. इसी कड़ी में बता दें कि हाल ही में व्हाट्सऐप ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसके तहत एक ही बार में पूरे ग्रुप को किसी भी चीज का अलर्ट मिल जाएगा. इतना ही नहीं, इसके साथ कंपनी ने कई सारे और भी अपडेट्स पेश किए हैं जिससे अब यूजर्स का चैटिंग एक्सपीरिएंस और भी बेहतर हो जाएगा.

    WhatsApp Polls में भी आए कई नए बदलाव

    WhatsApp ने सिर्फ ग्रुप चैट ही नहीं बल्कि Polls फीचर को भी पहले से ज्यादा काम का बना दिया है. अब पोल बनाते समय यूजर्स उसके लिए End Time भी तय कर सकेंगे. बता दें कि एक समय के बाद कोई भी मेंबर वोट नहीं कर पाएगा. ये फीचर खासकर इवेंट प्लानिंग, मीटिंग शेड्यूल और फैसले लेने वाले ग्रुप्स के लिए काफी मददगार साबित होगा.

    Anonymous Voting का भी मिलेगा ऑप्शन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेटा के नए अपडेट के साथ WhatsApp में Anonymous Voting का फीचर भी ऐड किया गया है. इसका मतलब साफ है कि अब पोल में वोट देने वाले मेंबर की पहचान दूसरे लोगों को बिलकुल भी नहीं दिखाई देगी. इससे ऐसे मामलों में लोग बिना किसी प्रेशर के अपनी राय दे सकेंगे जहां बिना किसी भेदभाव के मतदान जरूरी होता है.

    पोल बनाने के बाद भी कर सकेंगे बदलाव

    इतना ही नहीं, कई बार जल्दबाजी में पोल बनाते समय टाइपिंग की गलती या सवाल पूरी तरह से क्लियर नहीं हो पाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने एक नया एडिट ऑप्शन भी जोड़ा है. इस फीचर के तहत अब पोल बनाने वाला यूजर 15 मिनट तक अपने सवाल या ऑप्शनों में बदलाव भी कर सकेगा. इस दौरान वह स्पेलिंग में सुधार कर सकता है या जरूरत पड़ने पर सवाल को और भी क्लियर बना सकता है.

    इसके साथ ही अब WhatsApp ने ग्रुप मैनेजमेंट को भी पहले ज्यादा से आसान बना दिया है. अब किसी मौजूदा ग्रुप से ही नया ग्रुप तैयार किया जा सकेगा. बता दें कि पहले नया ग्रुप बनाने के लिए सभी मेंबर्स को एक-एक करके जोड़ना पड़ता था लेकिन अब केवल एक टैप में मौजूदा ग्रुप के चुने हुए मेंबर्स के साथ अलग ग्रुप बनाया जा सकेगा. ये फीचर उन लोगों के लिए काफी कारगर साबित होगा जो किसी बड़े ग्रुप के अंदर किसी खास टॉपिक पर अलग चर्चा करना चाहते हैं.

    कैसे काम करेगा ये नया फीचर

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक WhatsApp में किसी मेंबर को प्वाइंट करने के लिए उसे अलग-अलग टैग करना पड़ता था. लेकिन नए @all फीचर के आने के बाद केवल @all लिखकर पूरे ग्रुप को एक साथ मेंशन किया जा सकेगा. बता दें कि ये फीचर काफी सयम से टेस्टिंग फेज में चल रहा था.

    ये फीचर Discord, Slack और Microsoft Teams जैसे प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद Everyone या Here फीचर की तरह काम करेगा. इस फीचर की मदद से जरूरी मैसेज किसी भी मेंबर की नजर से छूटने की संभावना काफी कम हो जाएगी.

    बड़े ग्रुप्स में एडमिन को मिलेगा स्पेशल पावर

    जानकारी के मुताबिक, WhatsApp ने इस फीचर का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए कुछ रिस्ट्रिक्शन भी लगाएं हैं. अगर किसी ग्रुप में 32 से ज्यादा मेंबर्स हैं तो @all का इस्तेमाल केवल ग्रुप एडमिन ही कर सकेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…

    August 4, 2026

    Samsung का नया 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट के साथ हुई एंट्री

    August 3, 2026

    WhatsApp पर आने वाला है नया नियम! बिना उम्र बताए नहीं चलेगा काम?

    August 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.