राजस्थान । राजस्थान के बालोतरा में एक किसान की छोटी सी भूल के कारण 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। दरअसल, मांगीलाल मेघवाल नाम के किसान ने एक प्लॉट बेचकर मिले 5 लाख रुपये परिवार से छुपाकर चोरी के डर से खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिए था।
किसान को भूलने की बीमारी है, जिसके कारण वह यह भूल गया कि पैसा उसने कहां पर डबा कर रखा है। कुछ समय बाद जब उसको खेत में कमरे बनवाने की जरुरत हुई तो पैसे ढूढ़ने शुरू कर दिए, लेकिन 10 बीघे खेत में किसान को वह जगह नहीं मिल सकी, जहां वह पैसे रखा था।
जब नहीं मिले पैसे तो दी पत्नी-बेटों को जानकारी
जब उसको पैसे नहीं मिले तो उसने आखिर में इसकी जानकारी अपने पत्नी और बेटों को दी। लेकिन तब क बहुत देर हो चुकी थी। जब उसने परिवार को इसकी जानकारी दी तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ, किसान मांगीलाल की समझाइश के बाद परिजनों ने पैसों की तलाश शुरू की, लेकिन उन्हें भी पैसे नहीं मिले।
एक साल बाद मिली नोट वाली थैली
पैसे दबाने के करीब एक साल बाद बारिश होने के बाद खेत में बुवाई का काम शुरू हुआ। इसी दौरान नोटों की गड्डी वाली थैली बाहर आ गई, नोट की गड्डी वाली थैली किसान के पत्नी और बेटा को मिल गया।
दोनों ने जब उस थैली को खोला तो उसमें 500-500 के नोट दिखे, जिसे दीमक पूरी तरह से चट कर चुका था। दीमक लगने से नोट के टुकड़े-टुकड़े हो चुके थे।
बैंक ने भी नोट लेने से किया मना
इसके बाद जब परिजन नोटों को लेकर पचपदरा स्थित एसबीआई बैंक गए तो नोटों की हालात को देखते हुए बैंक ने भी उसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद बालोतरा में बैंक की मुख्य शाखा भी पहुंचे, लेकिन वहां भी नोट लेने से मना कर दिया। इसके बाद पत्नी और बेटा किसान को कोस रहे हैं।

