Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
    • कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
    • Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
    • RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
    • थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
    • असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»भाई को राखी बांधने की इच्छा रह गई अधूरी, ससुराल में फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या…
    मुख्य समाचार

    भाई को राखी बांधने की इच्छा रह गई अधूरी, ससुराल में फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    माछीवाड़ा साहिब: माछीवाड़ा साहिब इलाके में आज सुबह एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां 21 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी देवी ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

    खुद आकर अपनी बेटी को ले जाएं…
    जानकारी के अनुसार, बीती रात लक्ष्मी देवी ने अपने ससुराल परिवार से कहा था कि वह अपने मायके जाकर अपने भाई को राखी बांधना चाहती है। इसके बाद उसके ससुर ने लक्ष्मी की मां को फोन कर कहा कि वह खुद आकर अपनी बेटी को ले जाएं। बताया जा रहा है कि ससुर ने लक्ष्मी की मां से यह भी कहा कि उनके घर में किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन लक्ष्मी ने अपने मायके से मोबाइल रिचार्ज क्यों करवाया।

    कमरे में फंदे से लटका मिला शव
    आज सुबह जब परिवार के सदस्यों ने देखा कि लक्ष्मी अपने कमरे से बाहर नहीं आ रही है, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण जब उसे तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। लक्ष्मी देवी कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली।  घटना की सूचना मिलते ही माछीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी देवी का पति रोजगार के सिलसिले में दुबई गया हुआ है, जिसे घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल विवाहिता ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…

    August 9, 2026

    UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा

    August 9, 2026

    थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर

    August 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.