Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
    • कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
    • Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
    • RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
    • थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
    • असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश
    BREKING NEWS

    बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बारामती: महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर रनवे पर कारवार एविएशन का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा टैक्सींग के दौरान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

    पुणे के एसपी ने क्या बताया

    पुणे के एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक एयरक्राफ्ट (VT-SEX) रनवे से बाहर निकल गया। इस एयरक्राफ्ट में कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जुंड्रे सवार थे और वे सर्किट और लैंडिंग से जुड़ी इमरजेंसी की प्रैक्टिस कर रहे थे। प्रैक्टिस के दौरान, एयरक्राफ्ट पूरी तरह से रुक नहीं पाया और रनवे 29 की सीमा से आगे निकलकर पक्की सतह से हट गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

    क्या होता है टैक्सिंग

    विमानन क्षेत्र में टैक्सिंग का मतलब विमान का अपनी शक्ति से जमीन पर धीरे-धीरे आगे बढ़ना होता है। यह प्रक्रिया टेकऑफ से पहले विमान के पार्किंग क्षेत्र या टैक्सीवे से रनवे तक पहुंचने के दौरान और लैंडिंग के बाद रनवे से गेट या पार्किंग क्षेत्र तक जाने के समय होती है। इस दौरान विमान हवा में नहीं होता, बल्कि अपने इंजन की शक्ति का इस्तेमाल करते हुए जमीन पर चलता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये

    August 9, 2026

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.