Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल,छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत 54.36 लाख रुपए की अग्रिम प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार,मंत्री टंकराम वर्मा ने 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
    • कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा
    • एक न्यायाधिकरण, जो अपने आप में पूर्ण है
    • विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल
    • प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक
    • महिला किसान रैबाली कश्यप ने एकीकृत कृषि अपनाकर रची सफलता की नई इबारत
    • रात को घूमते हैं खुंखार तेंदुए, CCTV की फुटेज ने उड़ाए सबके होश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»8वें वेतन आयोग की बैठक पूरी, रेलवे कर्मचारी संगठन ने न्यूनतम वेतन 52,600 रुपये करने की रखी मांग
    मुख्य समाचार

    8वें वेतन आयोग की बैठक पूरी, रेलवे कर्मचारी संगठन ने न्यूनतम वेतन 52,600 रुपये करने की रखी मांग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    8वें वेतन आयोग की दिल्ली में केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और कर्मचारी संगठनों से बातचीत आज पूरी हो रही है। कई संगठनों ने वेतन, पेंशन, भत्तों और सेवा शर्तों में बदलाव से जुड़ी मांगें रखी हैं। इसी बीच इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) ने आयोग के सामने न्यूनतम वेतन 52,600 रुपये करने की मांग रखी है। आयोग इन सभी सुझावों पर विचार करने के बाद अपनी सिफारिशें तैयार करेगा और मई-जून 2027 तक इन्हें केंद्र सरकार को भेजने की संभावना है।

    रेलवे कर्मचारियों की बड़ी मांग

    IRTSA ने आयोग के सामने न्यूनतम वेतन 52,600 रुपये करने की मांग रखी है। संगठन ने इसके लिए 2.92 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया है। उसका कहना है कि वेतन तय करते समय इंटरनेट, बोतलबंद पानी और मेडिकल इंश्योरेंस जैसे मौजूदा घरेलू खर्चों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। रेलवे के सुरक्षा श्रेणी वाले पदों के लिए लेवल 6 से आगे अधिक फिटमेंट फैक्टर की मांग की गई है।

    IRTSA द्वारा प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर

    IRTSA ने अलग-अलग पे लेवल के लिए अलग फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया है।

    पे लेवलप्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर
    लेवल 1–52.92
    लेवल 6–83.50
    लेवल 9–123.80
    लेवल 13–164.09
    लेवल 17–184.38

    5% सालाना इंक्रीमेंट और प्रमोशन में बदलाव

    IRTSA ने हर साल 5 फीसदी इंक्रीमेंट और टेक्निकल सुपरवाइजर्स के करियर स्ट्रक्चर में बदलाव की भी मांग की है। जूनियर इंजीनियर और सीनियर सेक्शन इंजीनियर से जुड़े मामलों में भी संगठन ने मांगें रखी हैं। SSE को ग्रुप-B राजपत्रित दर्जा, JE के लिए लेवल 7 से शुरू होने वाली पांच-ग्रेड व्यवस्था और बेहतर प्रमोशन की मांग की गई है। मांगों में MACPS, नाइट ड्यूटी, ओवरटाइम, अन्य भत्तों तथा जोखिम और कठिनाई भत्ते में बदलाव की मांग भी शामिल है।

    अब जयपुर समेत इन शहरों में होगी बैठकें

    आयोग ने आने वाले महीनों में अलग-अलग राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में बैठकों की योजना बनाई है। आयोग 31 अगस्त से 1 सितंबर तक जयपुर, 7-8 सितंबर को चेन्नई, 9 सितंबर को पुडुचेरी और 16-18 सितंबर तक चंडीगढ़ का दौरा करेगा। जयपुर में राजस्थान के संबंधित हितधारक आयोग के सामने अपनी बात रख सकेंगे।

    अभी फिटमेंट फैक्टर पर कोई अंतिम फैसला नहीं

    8वें वेतन आयोग ने अभी न्यूनतम वेतन, फिटमेंट फैक्टर या वेतन से जुड़ी अन्य बड़ी मांगों पर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। NC-JCM और FNPO जैसे संगठनों ने भी अपनी मांगें आयोग को दी हैं। सभी पक्षों से बातचीत पूरी होने के बाद आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को देगा। अंतिम फैसला उसके बाद ही होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रात को घूमते हैं खुंखार तेंदुए, CCTV की फुटेज ने उड़ाए सबके होश

    August 10, 2026

    ग्रेटर कैलाश मंदिर से चांदी का सांप चुराने वाला गिरफ्तार

    August 10, 2026

    Paytm Share में ‘बुरे दिन’ में लगाया था पैसा, अब इस दिग्गज निवेशक को मिला rs 865 करोड़ का रिटर्न

    August 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.