Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल,छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत 54.36 लाख रुपए की अग्रिम प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार,मंत्री टंकराम वर्मा ने 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
    • कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा
    • एक न्यायाधिकरण, जो अपने आप में पूर्ण है
    • विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल
    • प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक
    • महिला किसान रैबाली कश्यप ने एकीकृत कृषि अपनाकर रची सफलता की नई इबारत
    • रात को घूमते हैं खुंखार तेंदुए, CCTV की फुटेज ने उड़ाए सबके होश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»सारंगपुर में उफनते नाले में बही कार; 7 लोगों के शव मिले, दो अब भी लापता, 2 को ग्रामीणों ने बचाया
    मुख्य समाचार

    सारंगपुर में उफनते नाले में बही कार; 7 लोगों के शव मिले, दो अब भी लापता, 2 को ग्रामीणों ने बचाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजगढ़। राजगढ़ जिले के सारंगपुर में स्थित पड़ाना कस्बे में सोमवार को बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। सड़क के ऊपर से उफनते नाले का पानी बह रहा था। इसी दौरान एक ईको कार चालक ने तेज बहाव के बावजूद नाला पार करने की कोशिश की। देखते ही देखते कार पानी के तेज बहाव में बहकर गहरे नाले में जा गिरी। कार में चार बच्चों, चार महिलाओं और तीन पुरुषों समेत 11 लोग सवार थे।

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव शुरू किया और दो पुरुषों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, रेस्क्यू टीमों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब दो बजे तक सात लोगों के शव बरामद कर लिए थे। बाकी लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी था।

    धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए निकला था परिवार

    जानकारी के अनुसार देवास जिले के सतवास गांव का एक परिवार ईको कार से राजगढ़ जिले की सारंगपुर तहसील के कड़नावद गांव स्थित धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा रहा था। कार में कुल 11 लोग सवार थे। पड़ाना बायपास पर पहुंचते ही परिवार का सामना उफनते नाले से हुआ।

    बारिश के कारण नाला पूरी तरह उफान पर था और उसका पानी सड़क के काफी ऊपर तक बह रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क और नाले के बीच अंतर करना भी मुश्किल हो रहा था। इसके बावजूद चालक ने कार रोकने के बजाय नाला पार करने का प्रयास किया।

    लोगों ने रोका, लेकिन चालक ने नहीं मानी बात

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर मौजूद करीब पांच-छह लोगों ने चालक को कार आगे नहीं बढ़ाने की सलाह दी थी। उन्होंने तेज बहाव का हवाला देते हुए बारिश रुकने और पानी कम होने तक इंतजार करने को कहा था। आसपास के लोग भी उस समय नाला पार नहीं कर रहे थे।

    इसके बावजूद चालक ने कार को पानी में उतार दिया। कुछ ही पल में कार तेज बहाव की चपेट में आ गई और सड़क की ओर आने के बजाय नाले की तरफ बहती चली गई। गहरा नाला होने के कारण कार देखते ही देखते पानी में समा गई।

    तीन साल के बच्चे का शव सबसे पहले मिला

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। सारंगपुर एसडीएम और एसडीओपी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी राहत एवं बचाव अभियान में जुट गए। ग्रामीण भी रस्सियों की मदद से रेस्क्यू में शामिल हुए।

    रेस्क्यू के दौरान सबसे पहले तीन वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ। इसके बाद महिलाओं और बच्चों समेत छह अन्य लोगों के शव निकाले गए। दो पुरुषों मुकेश और हुकुमसिंह को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    कार चालक का भाई बोला- सुबह 11:30 बजे मिली हादसे की खबर

    बताया जा रहा है कि कार मुकेश नायक, निवासी धांसड़ गांव, चला रहा था। मुकेश के भाई बाला नायक के अनुसार उन्हें हादसे की जानकारी सुबह करीब 11:30 बजे मिली। मुकेश ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल फोन से उन्हें फोन कर घटना की सूचना दी।

    फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और नाले में बहे बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। बरामद शवों को पड़ाना में रखा गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

    ये लोग सवार थे कार में

    धांसड़ गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश पटेल ने बताया प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में शंकर, विशाल, सागरबाई, पूजा, रीनू, हुकुम, वंशिका, राजवीर, जसप्रीत, आनंद व ड्राइवर मुकेश के सवार होने का पता चला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रात को घूमते हैं खुंखार तेंदुए, CCTV की फुटेज ने उड़ाए सबके होश

    August 10, 2026

    ग्रेटर कैलाश मंदिर से चांदी का सांप चुराने वाला गिरफ्तार

    August 10, 2026

    Paytm Share में ‘बुरे दिन’ में लगाया था पैसा, अब इस दिग्गज निवेशक को मिला rs 865 करोड़ का रिटर्न

    August 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.