एनैम होल्डिंग्स से जुड़े निवेशक आकाश भंसाली का पेटीएम में rs 360 करोड़ का निवेश अब rs 1,225 करोड़ हो गया है, जिससे उन्हें rs 865 करोड़ का मुनाफा हुआ है।
नई दिल्ली। एनैम होल्डिंग्स से जुड़े अनुभवी स्टॉक मार्केट इन्वेस्टर आकाश भंसाली का पेटीएम (One97 कम्युनिकेशंस) में किया गया निवेश जैकपॉट साबित हुआ है। हाल के शेयरहोल्डिंग डेटा और मार्केट रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम में भंसाली का लगभग rs 360 करोड़ का निवेश अब बढ़कर करीब rs 1,225 करोड़ हो गया है।
भंसाली ने अप्रैल-जून 2024 तिमाही के दौरान कंपनी में 1.21 प्रतिशत हिस्सेदारी होने की जानकारी दी। यह वह समय था जब स्टॉक अपने अब तक के सबसे निचले स्तर के आस-पास था।

