Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘हमनाम’:एक ही नाम की गलती से 166 दिन जेल में रहा सिपाही, 28 साल पहले मर चुके आरोपी की जगह हुई गिरफ्तारी…
    • रायपुर से हावड़ा-मुंबई की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में पकड़ाया 1.96 करोड़ का सोना, 2 युवक हिरासत में…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. श्री भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
    • तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • आसमानी बिजली गिरने से 200 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत 
    • आय से ज्यादा संपत्ति, इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ SC पहुंचे राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? बच्चे के लिए क्या है बेहतर
    खानपान-सेहत

    ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? बच्चे के लिए क्या है बेहतर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Breast Pumping vs Breastfeeding: नवजात शिशु के जन्म के बाद हर मां के मन में सबसे बड़ा सवाल उसके पोषण को लेकर होता है. डॉक्टरों का मानना है कि बच्चे के शुरुआती 6 महीनों के लिए मां का दूध अमृत समान है. हालांकि, बदलते समय और बदलती लाइफस्टाइल के साथ अब दूध पिलाने के तरीकों में भी बदलाव आया है.

    आजकल कामकाजी और व्यस्त माताएं सीधे स्तनपान कराने के बजाय ब्रेस्ट पंप की मदद से दूध निकालकर बोतल या चम्मच से बच्चे को पिला रही हैं, लेकिन क्या इन दोनों तरीकों में कोई अंतर है? आइए जानते हैं कि आपके बच्चे के लिए इन दोनों में से कौन सा तरीका सबसे बेस्ट है. 

    ब्रेस्ट पंपिंग को लेकर चिंता क्या?

    विशेषज्ञों का मानना है कि आज स्तनपान को केवल मां का दूध पिलाना मान लिया गया है और ब्रेस्ट पंपिंग को स्तनपान के बराबर समझा जा रहा है. हालांकि, ऐसा करने से मां और बच्चे के बीच का अनोखा और प्राकृतिक रिश्ता कमजोर पड़ सकता है. पंपिंग एक जरूरी जरिया तो है, पर यह सीधे स्तनपान की जगह कभी नहीं ले सकता. विशेषज्ञों का कहना है कि माताओं को मशीनों या तकनीक के बजाय सही मदद और सहयोग की ज्यादा जरूरत है. अगर ऑफिसों में रूल्स हों, मैटरनिटी लीव मिले और स्तनपान के लिए सही गाइडेंस मिले तो महिलाओं को बार-बार पंप से दूध निकालने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. 

    ब्रेस्ट फीडिंग के कई फायदे

    डॉक्टरों के अनुसार, स्तनपान सिर्फ बच्चे का पेट भरने के लिए नहीं है. यह बच्चे को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है और उसके पेट को स्वस्थ रखता है. शुरुआती दो सालों में यह बच्चे के पूरे पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है. साथ ही कई रिसर्च में पता चला है कि सीधा स्तनपान कराने से बच्चे का दिमाग तेज होता है, उसका मेटाबॉलिज्म सुधरता है और बचपन में मोटापे का खतरा भी काफी कम हो जाता है. 

    ब्रेस्ट पंप इस्तेमाल करने का सही तरीका

    डॉक्टरों के मुताबिक, अगर ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल करना जरूरी हो तो ऐसे मे साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए. महिलाओं को पंप के उपकरणों को ठीक से साफ करना, उन्हें सैनेटाइज करना और निकाले गए दूध को सुरक्षित रखना जरूर सीखना चाहिए. साथ ही डॉक्टर दूध पिलाने के तरीके को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी है. जहां तक हो सके, बच्चे को बोतल के बजाय चम्मच या कप से दूध पिलाना बेहतर होता है. बोतल से दूध पीने पर कुछ बच्चे निप्पल कन्फ्यूजन का शिकार हो सकते हैं, जिससे बाद में उनके लिए मां का दूध सीधे पीना मुश्किल हो जाता है. 

    Disclaimer:इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सार्वजनिक जानकारियों, स्वास्थ्य लेखों और इंटरनेट पर उपलब्ध स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य डॉक्टर की पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शरीर को अंदर से साफ करने और कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है हींग का पानी…

    August 13, 2026

    तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले

    August 12, 2026

    सुबह उठते ही पेट हो जाएगा एकदम साफ, बस रात में सोने से पहले खाएं ये चीजें…

    August 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.