Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर 16 राज्यों में IMD का अलर्ट…
    • विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
    • सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान
    • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का कमाल,उन्नत मक्का बीज और कृषि सहायता से संवरी कृषक शुभम दुबे की राह…
    • कुदरत का कहर… पलक झपकते ही बह गया बेली ब्रिज, वाहन समेत BRO ड्राइवर लापता
    • वनमंत्री केदार कश्यप ने किसानों को दिया हरेली का उपहार; औषधीय खेती के लिए 54.36 लाख की राशि वितरित
    • जब आंगन में छलका पानी बदल गई जिंदगानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पिता ने 6 साल के मासूम को उफनती नदी में फैंका, पुलिस तलाश में जुटी
    क्राइम

    पिता ने 6 साल के मासूम को उफनती नदी में फैंका, पुलिस तलाश में जुटी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली और अमानवीय वारदात सामने आई है। मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बच्चे को पुल से नीचे उफनती रावी नदी में फैंक दिया। इस खौफनाक घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। जिले में अपनी तरह के इस पहले और खौफनाक मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

    इस दर्दनाक घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, प्रशासन में हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चम्बा दिनेश शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत रेस्क्यू ऑप्रेशन शुरू किया।

    पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रावी नदी के किनारे-किनारे बच्चे की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया हुआ है। हालांकि, नदी का बहाव तेज होने के कारण अब तक मासूम बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। गोताखोरों और पुलिस बल की मदद से नदी के आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑप्रेशन चलाया जा रहा है।

    चम्बा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर व्यक्ति ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। आरोपी पिता से पूछताछ और घटना के कारणों सहित अन्य सभी परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की पहली प्राथमिकता रावी नदी में गिरे बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़:शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट…

    August 11, 2026

    नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या

    August 7, 2026

    बीच-बचाव करने पहुंची नाबालिग, पिता ने गुस्से  में खूंटे से पीट-पीटकर मार डाला

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.