Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘हमनाम’:एक ही नाम की गलती से 166 दिन जेल में रहा सिपाही, 28 साल पहले मर चुके आरोपी की जगह हुई गिरफ्तारी…
    • रायपुर से हावड़ा-मुंबई की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में पकड़ाया 1.96 करोड़ का सोना, 2 युवक हिरासत में…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. श्री भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
    • तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • आसमानी बिजली गिरने से 200 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत 
    • आय से ज्यादा संपत्ति, इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ SC पहुंचे राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले
    खानपान-सेहत

    तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Swine Flu: दिल्ली में इस साल H1N1 यानी इन्फ्लूएंजा A वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.रिपोर्ट के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 तक दिल्ली में इस साल स्वाइन फ्लू के 1,349 पुष्ट मामले सामने आए हैं. दिल्ली सरकार ने यह आंकड़ा बताया है. रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के कुछ अस्पतालों में H1N1 के मरीजों की संख्या बढ़ी है. वहीं बारिश और बदलते मौसम के बीच देश के कुछ इलाकों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं. स्वाइन फ्लू को इन्फ्लूएंजा A H1N1 भी कहा जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक मानसून का लंबा मौसम, तापमान में उतार चढ़ाव और वायरस की सक्रियता रहने से से इस समय इन्फेक्शन के ज्यादा मामले देखे जा रहे हैं. हालांकि ज्यादातर मरीजों में बीमारी हल्की रहती है और सही देखभाल से वे ठीक हो जाते हैं.

    लोगों को ज्यादा सावधानी की जरूरत

    विशेषज्ञ डॉक्टर के मुताबिक छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में स्वाइन फ्लू गंभीर हो सकता है. पहले से फेफड़ों की बीमारी, दिल की बीमारी, डायबिटीज या किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी खास सावधानी बरतने की जरूरत है.2 ऐसे लोगों में सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें ज्यादा हो सकती हैं.

    बुखार और खांसी को न करें नजरअंदाज

    डॉक्टर के अनुसार स्वाइन फ्लू होने पर अचानक बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, नाक से जुड़ी परेशानी और थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. ज्यादातर मामलों में आराम और लक्षणों के अनुसार इलाज किया जाता है. डॉक्टर जरूरत पड़ने पर शुरुआती समय में ओसेल्टामिविर जैसी एंटीवायरल दवा दे सकते हैं.

    दिक्कत हो तो तुरंत अस्पताल जाएं

    अगर बुखार लगातार बना हुआ है या बढ़ रहा है, सांस लेने में परेशानी हो रही है, ऑक्सीजन का स्तर कम हो रहा है, सीने में बेचैनी है या मरीज की हालत तेजी से बिगड़ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. बहुत ज्यादा नींद आना या असामान्य कमजोरी भी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकती है.

    इन बातों का रखें ध्यान

    स्वाइन फ्लू से बचने के लिए हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोना, इन्फेक्टिड लोगों से दूरी रखना और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतना जरूरी है. डॉक्टर की सलाह से फ्लू का टीका भी लगवाया जा सकता है. इन्फेक्टिड होने पर दूसरों के संपर्क में आने से बचना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज लेना जरूरी है.  स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं, इसलिए केवल लक्षण देखकर खुद दवा लेना सही नहीं है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों को लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए

    डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शरीर को अंदर से साफ करने और कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है हींग का पानी…

    August 13, 2026

    सुबह उठते ही पेट हो जाएगा एकदम साफ, बस रात में सोने से पहले खाएं ये चीजें…

    August 11, 2026

    ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? बच्चे के लिए क्या है बेहतर

    August 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.