Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एमएसएमई तंत्र को मजबूत करने के लिए सुधारों का अगला चरण
    • हरियाली तीज व्रत की शुरुआत कैसे हुई? माता पार्वती की तपस्या की कहानी
    • Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने मनाई अपनी पहली ‘तीज’, दिल्ली की मुख्यमंत्री संग डांस
    • शरीर को अंदर से साफ करने और कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है हींग का पानी…
    • देश में हायर सेकेंडरी लेवल का ‘ड्रॉप-आउट’ रेट सबसे ज्यादा,आंकड़ों के अनुसार लगभग 73% बच्चे हायर सेकेंडरी लेवल तक पहुंचने से पहले ही छोड़ देते हैं पढ़ाई…
    • Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL लांच, कीमत और फिचर्स
    • गिल रचेंगे श्रीलंका में इतिहास, भारतीय कप्तान के पास सुनहरा मौका… 
    • छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का की भी चेतावनी …
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पहले मिला मोबाइल अब जेल से सामने आया वीडियो, जाँच के घेरे में जेल प्रशासन, जानिए प्रज्वल रेवन्ना जेल कांड में आगे क्या होगा?
    मुख्य समाचार

    पहले मिला मोबाइल अब जेल से सामने आया वीडियो, जाँच के घेरे में जेल प्रशासन, जानिए प्रज्वल रेवन्ना जेल कांड में आगे क्या होगा?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना का मामला अब सिर्फ मोबाइल मिलने तक सीमित नहीं है। जेल में उनके पास से फोन बरामद होने के बाद एक कथित वीडियो भी सामने आया, जिसमें उन्हें मोबाइल पर बात करते देखा जा रहा है। इसके बाद जेल प्रशासन ने उनकी बैरक भी बदल दी है। अब पूरे मामले को लेकर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, केंद्रीय अपराध शाखा यानी CCB ने जेल में छापेमारी की थी। इस दौरान रेवन्ना के कमरे से एक Redmi 5G मोबाइल फोन मिला। फोन में WhatsApp, Instagram, Netflix और Amazon Prime Video जैसे ऐप मौजूद थे। फोन के साथ चार्जर, एक छोटी नोटबुक और पेन ड्राइव भी मिली थी।

    मोबाइल को लेकर क्या कहा रेवन्ना ने?

    जिस कमरे से फोन मिला, वहां प्रज्वल रेवन्ना के साथ विचाराधीन कैदी प्रताप राय भी रहता था। तलाशी के दौरान प्रताप राय ने दावा किया कि मोबाइल, चार्जर और पेन ड्राइव उसी के हैं। उसका कहना था कि वह फोन से अपने परिवार के लोगों और वकील से बात करता था।

    वहीं रेवन्ना ने भी माना कि उसने इस फोन से अपने रिश्तेदारों और वकील से बात की थी। दोनों ने यह भी कहा कि फोन में मौजूद ऐप्स के पासवर्ड की जानकारी उन्हें नहीं है। CCB ने फोन समेत बाकी सामान जब्त कर लिया है। मामले में दोनों कैदियों के खिलाफ जेल में बिना अनुमति प्रतिबंधित सामान रखने और इस्तेमाल करने को लेकर केस दर्ज किया गया है।

    वीडियो सामने आने के बाद बढ़े सवाल

    मोबाइल मिलने के बाद मामला तब और चर्चा में आ गया, जब जेल के अंदर का एक कथित वीडियो सामने आया। इसमें रेवन्ना को मोबाइल फोन पर बात करते हुए देखा गया। वीडियो के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि आखिर हाई-सिक्योरिटी जेल में मोबाइल उनके पास कैसे पहुंचा और क्या इसका इस्तेमाल लंबे समय से हो रहा था।

    जेल अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फोन के जेल के अंदर पहुंचने और उसके इस्तेमाल से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सके।

    अब सामान्य बैरक में भेजे गए रेवन्ना

    मोबाइल विवाद के बाद रेवन्ना को VIP सेक्शन से हटाकर सामान्य बैरक में भेज दिया गया है। यानी अब उन्हें पहले जैसी अलग व्यवस्था नहीं मिलेगी। इस फैसले के बाद जेल प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।

    मामले में एक सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित किया गया है, जबकि जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

    दूसरे जेलों में भी हो सकती है तलाशी

    कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा है कि राज्य की दूसरी जेलों में भी तलाशी अभियान चलाया जाएगा। उनका कहना है कि अगर किसी अधिकारी की मिलीभगत या किसी तरह की आपराधिक गतिविधि में भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    अब जांच का अहम सवाल यही है कि मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा, किसने पहुंचाया और रेवन्ना ने इसका इस्तेमाल कब से किया। इन सवालों के जवाब सामने आने के बाद ही साफ होगा कि इस पूरे मामले में आगे किस पर कार्रवाई होती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नीलरतन सरकार (NRS) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से स्टाफ नर्स की रहस्यमयी मौत का मामला आया सामने…

    August 13, 2026

    70 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बताया  8वां वेतन आयोग कब होगा लागू?

    August 13, 2026

    CJP के प्रदर्शन में नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर शिकायत दर्ज, अभिजीत दीपके और सौरभ दास पर FIR दर्ज करने की मांग

    August 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.