Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘लग्जरी लुक’:56 लाख का पार्लियामेंट वाला कंगना रनौत का लुक,आख‍िर क्‍यों लुभा रहा है लोगों को…
    • संसद का मानसून सत्र गुरुवार को भारी हंगामे के बीच समाप्त ,लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित…
    • ट्रंप की गोपनीय सुरक्षा ऑपरेशन का हुआ खुलासा, दो बड़े मंत्रियों की जान लगाई दांव पर, राष्ट्रपति को विमान से निकाला लेकिन…
    • 70 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बताया  8वां वेतन आयोग कब होगा लागू?
    • CJP के प्रदर्शन में नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर शिकायत दर्ज, अभिजीत दीपके और सौरभ दास पर FIR दर्ज करने की मांग
    • छत्तीसगढ़ के बस्तर घूमने निकली मुंबई की 24 वर्षीय बाइकर रिद्धि ठक्कर की सड़क हादसे में मौत…
    • महिंद्रा XUV700 खरीदने का प्लान बना रहे हैं? जानें इसके बेस और टॉप वेरिएंट्स की ऑन-रोड कीमत…
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की मुलाकात, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर दी बधाई; त्रैमासिक कार्य-प्रगति रिपोर्ट की भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»CJP के प्रदर्शन में नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर शिकायत दर्ज, अभिजीत दीपके और सौरभ दास पर FIR दर्ज करने की मांग
    मुख्य समाचार

    CJP के प्रदर्शन में नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर शिकायत दर्ज, अभिजीत दीपके और सौरभ दास पर FIR दर्ज करने की मांग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित किए गए छात्र आंदोलन पर नया कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताने वाले मुंबई निवासी फैजान अंसारी ने इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में मांग की गई है कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान नाबालिग लड़कों और लड़कियों की मौजूदगी की जांच की जाए। शिकायतकर्ता ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, मुख्य प्रवक्ता सौरव दास समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच की मांग की गई है।

    पुलिस से डिजिटल साक्ष्य जुटाने और FIR दर्ज करने की मांग

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जांच में यह पता लगाया जाना चाहिए कि क्या सीजेपी के नेताओं या अन्य संबंधित लोगों ने प्रदर्शन में नाबालिगों को बुलाने, आमंत्रित करने, प्रोत्साहित करने या उनकी भागीदारी को किसी तरह से बढ़ाने में भूमिका निभाई थी या नहीं। अंसारी ने पुलिस से प्रदर्शन से जुड़े फोटो और वीडियो को सुरक्षित रखने और उनकी जांच करने की भी मांग की है। इसके अलावा प्रदर्शन स्थल और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज, मीडिया इंटरव्यू, सार्वजनिक बयान, सोशल मीडिया पोस्ट तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच करने का अनुरोध किया गया है।

    शिकायत में कहा गया है कि यदि जांच के दौरान पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) या किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत कोई संज्ञेय अपराध सामने आता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

    पुलिस ने क्या कहा?

    इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस को फैजान अंसारी की ओर से शिकायत मिली है। फिलहाल शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    फिलहाल CJP के संयोजक अभिजीत दिपके, मुख्य प्रवक्ता सौरव दास या अन्य संबंधित पक्षों की ओर से इस शिकायत पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    36 दिन चला था जंतर-मंतर प्रदर्शन

    बता दें कि नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन करीब 36 दिनों तक चला था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया था।

    20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की थी। दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जिसमें 80 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके बाद विरोध प्रदर्शन देश भर में फैल गया और आखिरकार 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। इसके साथ ही सरकार ने आंदोलनकारियों की अन्य मांगों को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद सीजेपी ने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया था।

    ऐसे में अब प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर नाबालिगों की मौजूदगी को लेकर इंदौर पुलिस में पहुंची शिकायत ने इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या इस मामले में किसी कानून के तहत कार्रवाई की आवश्यकता बनती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    70 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बताया  8वां वेतन आयोग कब होगा लागू?

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के बस्तर घूमने निकली मुंबई की 24 वर्षीय बाइकर रिद्धि ठक्कर की सड़क हादसे में मौत…

    August 13, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की मुलाकात, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर दी बधाई; त्रैमासिक कार्य-प्रगति रिपोर्ट की भेंट

    August 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.