Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची…
    • गुरुवार के दिन किचन में सिंक के पास कर लें हल्दी का यह छोटा सा उपाय…
    • एमएसएमई तंत्र को मजबूत करने के लिए सुधारों का अगला चरण
    • हरियाली तीज व्रत की शुरुआत कैसे हुई? माता पार्वती की तपस्या की कहानी
    • Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने मनाई अपनी पहली ‘तीज’, दिल्ली की मुख्यमंत्री संग डांस
    • शरीर को अंदर से साफ करने और कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है हींग का पानी…
    • देश में हायर सेकेंडरी लेवल का ‘ड्रॉप-आउट’ रेट सबसे ज्यादा,आंकड़ों के अनुसार लगभग 73% बच्चे हायर सेकेंडरी लेवल तक पहुंचने से पहले ही छोड़ देते हैं पढ़ाई…
    • Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL लांच, कीमत और फिचर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»देश में हायर सेकेंडरी लेवल का ‘ड्रॉप-आउट’ रेट सबसे ज्यादा,आंकड़ों के अनुसार लगभग 73% बच्चे हायर सेकेंडरी लेवल तक पहुंचने से पहले ही छोड़ देते हैं पढ़ाई…
    जॉब-एजुकेशन

    देश में हायर सेकेंडरी लेवल का ‘ड्रॉप-आउट’ रेट सबसे ज्यादा,आंकड़ों के अनुसार लगभग 73% बच्चे हायर सेकेंडरी लेवल तक पहुंचने से पहले ही छोड़ देते हैं पढ़ाई…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संसदीय समिति की एक रिपोर्ट में देश की स्कूली शिक्षा को लेकर चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, प्राइमरी स्तर पर 6.18 करोड़ से अधिक छात्र हैं, लेकिन हायर सेकेंडरी तक पहुंचते-पहुंचते यह संख्या घटकर 1.64 करोड़ रह जाती है। समिति ने बताया कि करीब 73% विद्यार्थी 12वीं से पहले ही पढ़ाई छोड़ देते हैं।

    बुधवार को लोकसभा में पेश की गई प्राकलन समिति (2026-27) की 10वीं रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है. कमेटी ने बताया कि प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों की तुलना में सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों की संख्या बहुत कम है. यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (UDISE) 2024-25 के आंकड़ों का हवाला देते हुए, कमेटी ने कहा, देश के कुल 1,092,671 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों है. जिसमें से 911,032 प्राइमरी स्तर पर हैं. जबकि हायर सेकेंडरी पर यह संख्या घटकर सिर्फ 90,866 रह जाती है.

    क्या कहते हैं आंकड़े

    एनरोलमेंट के आंकड़ों पर बात की जाए तो प्राइमरी क्लास में 6.18 करोड़ से ज़्यादा स्टूडेंट हैं. क्लास 6 से 8 (अपर प्राइमरी) में यह संख्या घटकर 4.08 करोड़ है. सेकेंडरी एजुकेशन में 2.36 करोड़ और हायर सेकेंडरी एजुकेशन में 1.64 करोड़ रह जाती है. कमेटी ने कहा, ’10 लाख से अधिक सरकारी स्कूलों में से अधिकतर केवल प्राइमरी स्तर के हैं. लगभग 73 प्रतिशत छात्र हायर सेकेंडरी लेवल की पढ़ाई पूरी करने से पहले ही स्कूल छोड़ देते हैं.’

    कैसे कम होगी ‘ड्रॉप-आउट’ रेट

    ‘ड्रॉप-आउट’ रेट कम करने के लिए कमेटी ने शिक्षा मंत्रालय से आग्रह किया है कि वह प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों कोपूरी तरह से हायर सेकेंडरी स्कूलों में अपग्रेड करने को प्राथमिकता दे. ऐसा करने से अलग-अलग समुदायों के छात्रों के लिए हाई स्कूल तक पहुंचना आसान हो सके और स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की दर को कम किया जा सके.साथ ही कमेटी ने कहा कि सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्तर पर स्कूलों की संख्या बढ़ाने की जरूरत भी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़: जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ :NEET-UG 2026 काउंसिलिंग: प्रथम चरण के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और जरूरी तारीखें…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.