Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश
    • मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला,लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर…
    • मामूली विवाद में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद आलम नईमी पर जानलेवा हमला, फायरिंग में घायल…
    • यूपी चुनाव में अलग रणनीति की झलक,अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ किया जारी…
    • मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सेवा सेतु बना बरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
    • ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बेटी के निधन की खबर सुनकर 75 वर्षीय मां ने भी तोड़ा दम…
    • छत्तीसगढ़-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 52 किलो चांदी और लाखों की नकदी बरामद…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची…
    राष्ट्रीय

    लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली –  लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दो दिनों के आधिकारिक दौरे पर गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचीं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने अफ्रीका के साथ रिश्तों को मजबूत करने के दिशा में इसे सकारात्मक कदम बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती का नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत। उनका दौरा भारत और लाइबेरिया के बीच गहरे और करीबी रिश्तों को और सुदृढ़ करने का अवसर देता है। एमईए के मुताबिक, वह दो दिन के भारत दौरे पर हैं और गुरुवार को हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगी।
    मंगलवार को, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आईबीसीए से वित्तपोषित पीयर-लर्निंग प्रोग्राम के लिए भारत आए लाइबेरिया के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और ग्लोबल साउथ पार्टनरशिप के लिए भारत की प्रतिबद्धता जताई। इस तरह न्यांती का दौरा एलेन ए अट्टोह-रेह के नेतृत्व में लाइबेरियाई प्रतिनिधिमंडल के दौरे से मेल खाता है, जो यूएन विमेन के सहयोग से आयोजित साउथ-साउथ पीयर लर्निंग मिशन के हिस्से के रूप में 10 से 15 अगस्त तक भारत में है।
    15 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल में लाइबेरिया की सीनेट, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सचिवालय के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह मिशन “विमेन लेजिस्लेटर्स इन लाइबेरिया: प्रमोटिंग वॉइस, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, लीडरशिप एंड जेंडर-रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस” ( लाइबेरिया की महिला विधि निर्माता: सतत विकास, नेतृत्व, समान भागीदारी और आवाज मुखर करने में सहायक ) प्रोजेक्ट के तहत चलाया जा रहा है। यह पहल यूएन विमेन लाइबेरिया द्वारा लाइबेरिया के ‘विमेंस लेजिस्लेटिव कॉकस (समूह)’ के सहयोग से लागू की गई है और इसे आईबीएसए (भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका) की सरकारों द्वारा आईबीएसए फंड के जरिए मदद पहुंचाई गई है।
    पीएमओ अर्काइव पर दी गई जानकारी के अनुसार भारत-लाइबेरिया व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और संयुक्त राष्ट्र मंचों पर एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। वैश्विक दक्षिण की साझेदारी के तहत लाइबेरिया के विकास और क्षमता निर्माण में भारत लगातार मदद कर रहा है।
    लाइबेरिया स्थित भारतीय दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दोनों देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) जैसे संगठनों से जुड़कर आपसी सहयोग बढ़ा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला,लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर…

    November 27, 2026

    यूपी चुनाव में अलग रणनीति की झलक,अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ किया जारी…

    November 27, 2026

    सर्वे में बड़ा दावा : UP में bjp-sp में कड़ी टक्कर का अनुमान, NDA को 181 से 226 , INDIA गठबंधन को 174 से 219 सीटें

    November 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.