Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची…
    • गुरुवार के दिन किचन में सिंक के पास कर लें हल्दी का यह छोटा सा उपाय…
    • एमएसएमई तंत्र को मजबूत करने के लिए सुधारों का अगला चरण
    • हरियाली तीज व्रत की शुरुआत कैसे हुई? माता पार्वती की तपस्या की कहानी
    • Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने मनाई अपनी पहली ‘तीज’, दिल्ली की मुख्यमंत्री संग डांस
    • शरीर को अंदर से साफ करने और कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है हींग का पानी…
    • देश में हायर सेकेंडरी लेवल का ‘ड्रॉप-आउट’ रेट सबसे ज्यादा,आंकड़ों के अनुसार लगभग 73% बच्चे हायर सेकेंडरी लेवल तक पहुंचने से पहले ही छोड़ देते हैं पढ़ाई…
    • Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL लांच, कीमत और फिचर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»हरियाली तीज व्रत की शुरुआत कैसे हुई? माता पार्वती की तपस्या की कहानी
    धर्म आस्था

    हरियाली तीज व्रत की शुरुआत कैसे हुई? माता पार्वती की तपस्या की कहानी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. साल 2026 में यह व्रत 15 अगस्त को रखा जाएगा. यह पर्व मुख्य रूप से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन में खुशहाली की कामना के लिए करती हैं. कई कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने की इच्छा से यह व्रत रखती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस पावन व्रत की शुरुआत कैसे हुई? सबसे पहले यह व्रत किसने किया था? आइए, एक पौराणिक कथा के माध्यम से जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब.

    पौराणिक कथा

    सती ने त्यागा प्राण

    पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती पिछले जन्म में राजा दक्ष की पुत्री सती थीं. भगवान शिव से विवाह के बाद एक बार राजा दक्ष ने एक यज्ञ का आयोजन किया. इस यज्ञ में उन्होंने भगवान शिव का अपमान किया. पति का अपमान सहन न कर पाने के कारण माता सती ने यज्ञ की अग्नि में अपने प्राण त्याग दिए.

    शिव को पाने की कठिन तपस्या

    इसके बाद माता सती ने पुनः जन्म लिया. मान्यता है कि इस जन्म में भी उनका संकल्प भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त करना था. इसके लिए माता ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या शुरू की. कहा जाता है कि माता ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए 107 जन्मों तक कठोर तपस्या की, लेकिन उनका संकल्प पूरा नहीं हो सका.

    108 वें जन्म में पूरी हुई तपस्या

    इसके बाद 108वें जन्म में उन्होंने पर्वतराज की पुत्री पार्वती के रूप में जन्म लिया. उन्होंने फिर से कठिन साधना की. अन्न-जल का त्याग कर वह भगवान शिव की आराधना में लीन रहीं. मान्यता है कि सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को माता पार्वती की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया. इसी मान्यता के आधार पर हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुरुवार के दिन किचन में सिंक के पास कर लें हल्दी का यह छोटा सा उपाय…

    August 13, 2026

    Sun Transit 2026: इन 4 राशियों को मिलेगा करियर और कारोबार में फायदा

    August 12, 2026

    कुंभ समेत 5 राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, सूर्य ग्रहण में रहें सावधान!

    August 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.