Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सड़क से हो चुकी हैं गायब,भारत की आजादी के बाद की 5 सबसे यादगार कारें…
    • वंदे मातरम् पर छिड़ गया घमासान!क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई…
    • ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी…
    • सेना के 5 जवान लापता,अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से चार लोगों की मौत…
    • स्वतंत्रता दिवस समारोह :सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे
    • घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज रायपुर में सुबोध कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण…
    • पांच बीघा जमीन के लिए मैनपुरी में भतीजे ने कर दी चाची की गोली मारकर हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों में,आईजी आवास के पास प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या…
    क्राइम

    कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों में,आईजी आवास के पास प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान-भरतपुर शहर में कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों में है. गुरुवार रात करीब 8 बजे मथुरा गेट थाना इलाके में MSJ कॉलेज के सामने IG निवास के पास मड़रपुर रोड पर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) की गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपियों ने शव पर गाड़ी भी चढ़ा दी. जानकारी के मुताबिक, अजय निवासी खेमरा गांव रात को अपने घर के बाहर स्कॉर्पियो में बैठे थे. अजय का मकान MSJ कॉलेज के सामने मड़रपुर रोड पर है. इसी दौरान एक कार में सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे. उन्होंने अजय को गाड़ी से नीचे उतारा और मारपीट शुरू कर दी. 

    गाड़ी चढ़ाकर फरार हो गए 

    प्रत्यक्षदर्शी विष्णु ने बताया क‍ि जान बचाने के लिए अजय वहां से भागने लगे तो पीछे से एक बदमाश ने कई फायर कर दिए. गोली लगते ही अजय सड़क पर गिर पड़े. इसके बाद बदमाशों ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गए. 

    परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम 

    घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत अजय को RBM अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हत्या की खबर फैलते ही आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को RBM से रीको जाने वाली सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. काफी देर बाद पुलिस की समझाइश पर परिजन माने और शव को मोर्चरी में रखवाया गया. 

    मृतक अजय प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे. 8 साल पहले पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी. इसके बाद से अजय अपने बेटे के साथ इसी मकान में रहते थे. उनका छोटा भाई अनूप खेमरा में पिता बच्चू सिंह के साथ खेती करता है. 

    पुलिस ने टीम गठित की 

    ASP धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मारपीट और गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत हुई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं. SP राजेश कुमार मीणा ने भी टीम बनाकर तलाश शुरू करवा दी है. प्रथम दृष्टया मामला पैसे के लेनदेन` से जुड़ा बताया जा रहा है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पांच बीघा जमीन के लिए मैनपुरी में भतीजे ने कर दी चाची की गोली मारकर हत्या…

    August 15, 2026

    BJP नेता की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर मिला शव…

    August 14, 2026

    BJP नेता के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

    August 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.