Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सड़क से हो चुकी हैं गायब,भारत की आजादी के बाद की 5 सबसे यादगार कारें…
    • वंदे मातरम् पर छिड़ गया घमासान!क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई…
    • ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी…
    • सेना के 5 जवान लापता,अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से चार लोगों की मौत…
    • स्वतंत्रता दिवस समारोह :सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे
    • घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज रायपुर में सुबोध कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण…
    • पांच बीघा जमीन के लिए मैनपुरी में भतीजे ने कर दी चाची की गोली मारकर हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पांच बीघा जमीन के लिए मैनपुरी में भतीजे ने कर दी चाची की गोली मारकर हत्या…
    क्राइम

    पांच बीघा जमीन के लिए मैनपुरी में भतीजे ने कर दी चाची की गोली मारकर हत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     मैनपुरी। पांच बीघा भूमि नाम न करने से नाराज भतीजे ने सोते समय शनिवार तड़के विधवा चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह रक्तरंजित हालत में चारपाई पर शव पड़ा देख स्वजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित कर शव मोर्चरी पर भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।
    गांव जोगराजपुर निवासी 45 वर्षीय नीलम देवी निसंतान थीं और उनके पति राकेश कुमार की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह गांव में स्थित मकान में अकेले ही रह रही थीं और पति के नाम की पांच बीघा भूमि पर फसल पैदा कर भरण पोषण करती थीं।

    पांच बीघा जमीन के लिए भतीजे ने विधवा चाची की गोली मार की हत्या

    मृतका के जेठ पूरन दयाल का पुत्र नवीन उर्फ पिंकी चाची नीलम देवी से उनके नाम की पांच बीघा भूमि अपने नाम कराने के लिए आए दिन दबाव बना रहा था। परंतु वह भूमि उसके नाम नहीं कर रही थीं। इसी के चलते उसने जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार की रात नीलम देवी खाना खाने के बाद बरामदे में चारपाई डालकर सो रही थीं। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब नवीन घर में घुस गया और उसने सोते समय गर्दन में तमंचा से गोली मारकर नीलम की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित भाग गया।

    शुक्रवार की रात को चारपाई पर सोते समय दिया घटना को अंजाम

    शनिवार सुबह 10 बजे तक जब वह घर से बाहर नहीं आईं तो परिवार के अन्य लोगों ने अंदर जाकर देखा। चारपाई पर नीलम देवी का रक्तरंजित हालत में शव पड़ा देख चीख-पुकार मच गई। जानकारी पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। सूचना पर एसओ घिरोर अनुज चौहान फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां टीम ने साक्ष्य संकलित कर नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव मोर्चरी पर भिजवाया।

    पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी

    मृतका के भाई वीरभान सिंह निवासी नगला नथुआ जसराना फिरोजाबाद ने नवीन उर्फ पिंकी के खिलाफ भूमि का बैनामा न करने पर नीलम देवी की गोली मारकर हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    BJP नेता की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर मिला शव…

    August 14, 2026

    BJP नेता के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

    August 14, 2026

    कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों में,आईजी आवास के पास प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या…

    August 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.