Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फूड ट्रेंड समाचार: इंटरनेट पर छाया ‘Swicy’ फ्लेवर ट्रेंड, ट्राय करें फ्यूजन रेसिपी!
    • 17 वर्षीय किशोर की हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, प्राइवेट पार्ट बेचने के लिए मर्डर! इंस्टाग्राम रील से सीखा खौफनाक प्लान…
    • संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
    • श्री जगन्नाथ मंदिर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ा नकाबपोश युवक और जाकर बैठ गया, मचा हड़कंप, छत्तीसढ़ का रहने वाला है आरोपी युवक…
    • सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ पर ग्रामीणों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल को लिया हिरासत में…
    • विश्व रिकॉर्ड:ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बन गए बल्ल्बेबाज…
    • होटल में रूम बुक करने,महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था युवक, रिसेप्शन पर ही मौत…
    • इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर अभद्र शब्द, बेहद शर्मनाक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर में लॉन्च हुआ 10 किलो का पारदर्शी कंपोजिट सिलेंडर, 4 घंटे में मिलेगी डिलीवरी…
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में लॉन्च हुआ 10 किलो का पारदर्शी कंपोजिट सिलेंडर, 4 घंटे में मिलेगी डिलीवरी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध के कारण एलपीजी सप्लाई पर असर पड़ा है। ऐसे में राहत भरी खबर आई है। विभिन्न राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 किलोग्राम का नया कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया गया है। यह सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर के मुकाबले काफी हल्का है, क्योंकि इसे फाइबर कंपोजिट सामग्री से बनाया गया है। 

    इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पारदर्शी है, जिससे उपभोक्ता बाहर से ही देख सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। रायपुर में 10 किलो वाला कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर (फाइबर बॉडी) लेने के लिए नए सिक्योरिटी डिपॉजिट लगभग 3,000 रुपए है। इसके रिफिल (गैस) की कीमत 715 से 730 के बीच है। पेट्रोलियम कंपनियों जैसे इंडेन और बीपीसीएल ने इस हल्के और पारदर्शी स्मार्ट सिलेंडर की शुरुआत सबसे पहले रायपुर शहर से की है। 

    10 किलो वाले फाइबर सिलेंडर में भारतगैस
    गौरतलब है कि, भारत पेट्रोलियम ने हाल ही में “भारत गैस लाइट जिप नाम से अपना 10 किलो का फाइबर सिलेंडर लॉन्च किया है, जिसमें एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। इंडियन ऑयल का “इंडेन एक्स्ट्रालाइट” भी 10 किलो के वेरिएंट में उपलब्ध है। एचपीसीएल का यह सिलेंडर “एचपी गैस ओजस’ नाम से बाजार में उपलब्ध है।

    कैसे ले सकते हैं सिलेंडर ?

    • आपको कनेक्शन लेना होगा, जिसे कंपनी की तरफ से फ्री-ट्रेड एलपीजी कैटेगरी में पेश किया गया है।
    • इसे सरल ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के तहत तुरंत गैस कनेक्शन ले सकते हैं।
    • दावा ये भी है कि बुक करने के लगभग 4 घंटे के भीतर सिलिंडर की डिलीवरी हो जाएगी।

     क्या है खासियत

    • इस सिलेंडर में 10 किलो गैस होगी और जंग नहीं लगेगी।
    • ये 10 किलो वाला गैस सिलेंडर फाइबर कंपोजिट तकनीक से बना है और ये हल्का एलपीजी सिलेंडर है।

    सरकार ने 21 कंपनियों के लिए तय किए टारगेट
    इधर, केंद्र सरकार ने पहली बार देश की  सरकारी और प्राइवेट रिफाइनरीज व अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए एलपीजी उत्पादन के अधिकतम टारगेट तय कर दिए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी आदेश में 21 कंपनियों के लिए कुल 63,810 टन प्रतिदिन एलपीजी उत्पादन की क्षमता और टारगेट निर्धारित किया है। यह लक्ष्य वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश में हुए कुल घरेलू एलपीजी उत्पादन से दोगुने से भी अधिक है और यह देश की कुल रोजाना खपत का लगभग 70% कवर करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    August 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन

    August 18, 2026

    कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.