Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-उत्कृष्ट कार्यों के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के आठ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
    • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • रक्षाबंधन पर डाक विभाग की अनूठी पहल: छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने लॉन्च किया ‘राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स’
    • डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 जख्मी
    • इस हाल में मिले मां और 2 मासूम बेटियों के शव, इलाके में सनसनी
    • ममता बनर्जी बैकफुट पर, लेफ्ट-कांग्रेस बेदम, शुभेंदु अधिकारी ने कैसे 100 दिनों में बदला बंगाल का माहौल, जानिए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»10 मिनट में ड्रोन से आएगा खाना, Uber Eats और Zipline की डील से बदल सकती है फूड डिलीवरी की तस्वीर
    व्यापार

    10 मिनट में ड्रोन से आएगा खाना, Uber Eats और Zipline की डील से बदल सकती है फूड डिलीवरी की तस्वीर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जब आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो आमतौर पर डिलीवरी करने वाला बाइक या स्कूटी से खाना लेकर आता है। लेकिन आने वाले समय में यह तस्वीर बदल सकती है। Uber Eats और ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline ने साथ मिलकर ड्रोन से खाना पहुंचाने के लिए पार्टनरशिप की है। कंपनियों का लक्ष्य 2029 के अंत तक ड्रोन की मदद से रोजाना 10 लाख डिलीवरी करने का है। उबर को उम्मीद है कि इससे 5 से 10 मिनट में खाना डिलीवर हो सकता है। हालांकि, अभी यह सुविधा अमेरिका में मिलेगी।

    Zipline पहले से कर रही ड्रोन डिलीवरी

    अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को बेस्ड जिपलाइन पहले से करीब चार महाद्वीपों में ड्रोन के जरिए डिलीवरी का काम करती है। कंपनी ने हाल ही में 800 मिलियन डॉलर की Series H फंडिंग पूरी की है, जिससे उसका वैल्यूएशन 7.6 अरब डॉलर हो गया है। कंपनी के मुताबिक उसके नेटवर्क से करीब हर 20 सेकंड में एक डिलीवरी पूरी होती है और उसका नेटवर्क 5,000 से ज्यादा अस्पतालों को सेवा देता है।

    5 से 10 मिनट में पहुंच सकता है खाना

    उबर का मानना है कि जिपलाइन के ड्रोन उबर के ऑर्डर्स को 5 से 10 मिनट के भीतर पूरा कर सकते हैं। उबर के CEO दारा खोसरोशाही (Dara Khosrowshahi) ने The Wall Street Journal को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वास्तव में क्विक कॉमर्स का मार्केट शुरुआती फूड मार्केट से भी बड़ा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह उबर के अगले ग्रोथ फेज के लिए बड़ा सपोर्ट साबित हो सकता है।

    भारत में कब शुरू होगी ड्रोन डिलीवरी?

    दोनों कंपनियों के मुताबिक जिपलाइन के ड्रोन इस साल के अंत तक उबर के प्लेटफॉर्म पर पहली डिलीवरी कर सकते हैं। सबसे पहले शुरुआत उन बाजारों से होगी जहां जिपलाइन पहले से काम कर रही है। ऐसे में फिलहाल Uber Eats और Zipline की योजना अमेरिका से शुरू होने जा रही है। भारत में ड्रोन के जरिए फूड डिलीवरी कब शुरू होगी, इस बारे में दोनों कंपनियों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए अभी भारत में ग्राहकों तक ड्रोन से खाना पहुंचने की समयसीमा तय नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    iPhone यूजर्स के लिए Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update

    August 18, 2026

    भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…

    August 17, 2026

    BSNL ने दिया बड़ा तोहफा, सिर्फ 1 रुपए में नई SIM के साथ मिलेंगे कई फायदे

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.