Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»जयराम रमेश ने E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कम माइलेज और वाहनों की अनुकूलता पर उठाए सवाल
    राजनीति

    जयराम रमेश ने E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कम माइलेज और वाहनों की अनुकूलता पर उठाए सवाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देशभर में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की बिक्री लागू होने के बाद वाहन चालकों में कम माइलेज और इंजन की सेहत को लेकर असंतोष है। ऐसे में विपक्ष भी E-20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी शुक्रवार को 20 प्रतिशत एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के फैसलों की वजह से आम आदमी के लिए भोजन और सफर महंगा हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘मोदी सरकार की अदूरदर्शी और जनविरोधी E20 नीति के कारण एक तरफ महंगाई बढ़ती जा रही है और दूसरी तरफ वाहन मालिक कम माईलेज और खराब होते वाहनों के रूप में मार झेलने पर मजबूर हैं। इसका खामियाज़ा जनता सड़क पर और रसोई में, दोनों तरफ से भुगत रही है।’

    E20 पर बने हुए हैं सवाल

    मोदी सरकार को घेरते हुए उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘स्वाभाविक था कि गन्ने और अनाज को एथेनॉल बनाकर 20% पेट्रोल में जब मिलाया जाएगा तो एक तरफ गन्ने और अनाज से पैदा होने वाली चीजों की कमी होगी, वहीं गाड़ियां जो 20 प्रतिशत इथेनॉल के लिए तैयार नहीं होंगी, उनके खराब होने का खतरा रहेगा। बिना समुचित परीक्षण की गाड़ियों में माइलेज कम होगा।

    उन्होंने चीनी-गुड़ की कीमतों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘अब स्पष्ट हो गया है कि 25 लाख टन चीनी-लायक गन्ना एथेनॉल में चला गया, जिससे केवल पिछले तीन महीनों में चीनी 48 रुपए से बढ़कर 67 रुपए प्रति किलो और गुड़ 50 रुपए से बढ़कर 65 रुपए प्रति किलो हो गया। चावल और मक्के का आटा भी क्रमशः 16% और 11% महंगा हो गया है। पशु आहार 10.34% बढ़ गया है। बिना सोचे-समझे एथेनॉल बनाने वाले अपने मित्रों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने के लिए वाहन मालिकों के पास पेट्रोल के विकल्प भी सीमित कर दिए गए हैं, पर E20 से वाहनों के माइलेज और अनुकूलता पर गंभीर सवाल बने हुए हैं।’

    पेट्रोल की कीमत को लेकर घेरा

    उन्होंने पेट्रोल की कीमतों को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा और कहा, ‘हैरानी की बात है कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में कमी और 20% इथेनॉल मिलाने से आई लागत में कमी के बावजूद पेट्रोल के दामों में कोई कमी नहीं की गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार E20 के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उठा रहे हैं। कांग्रेस कार्यसमिति ने 19 अगस्त को ही E20 के कारण कम माइलेज, वाहनों की अनुकूलता से जुड़े जोखिम और उपभोक्ताओं के सीमित विकल्पों तथा पर्यावरणीय क्षति के सवालों पर अपनी चिंता जताई थी।’

    E20 नीति की तत्काल हो समीक्षा

    महंगाई बढ़ने औ नीति की समीक्षा करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा, ‘अहंकारी मोदी सरकार के गलत फैसलों के कारण जनता महंगे खाने और महंगे सफर, दोनों की कीमत चुका रही है। हमारी मांग है कि E20 नीति की तत्काल समीक्षा होनी चाहिए और जनता को बिना इथेनॉल वाले विकल्प मिलने चाहिए। गाड़ी भी महंगी पड़े और रसोई भी, ऐसी जनविरोधी ईंधन नीति देश को स्वीकार्य नहीं हो सकती।’

    क्या कहा था सरकार ने?

    बता दें कि 15 अगस्त को सरकार ने कहा था कि वाहनों के माइलेज में होने वाले बदलाव के लिए केवल E20 को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। सरकार के अनुसार, वास्तविक परिस्थितियों में वाहन का माइलेज ड्राइविंग की आदतों, ट्रैफिक की स्थिति, वाहन के रखरखाव, टायर के दबाव और एयर कंडीशनर के इस्तेमाल समेत कई कारकों पर निर्भर करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जब तक जिंदा हूं, कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे’, शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर किया बड़ा दावा

    August 20, 2026

    ‘वंदे मातरम’ का अपमान, अमित शाह का सोनिया गांधी पर सीधा हमला, बोले- माफी मांगे कांग्रेस

    August 16, 2026

    उत्तराखंड में दलबदल का खेल?, कांग्रेस BJP के सामने क्या हैं चुनौतियां

    August 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.