Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा संयंत्र से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर
    • विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • हेमांग जोशी बने BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी के सामने इतिहास रचने का मौका
    • घर के आंगन से 3 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, इलाज के दौरान मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»रूसी महिला के बर्थडे सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल…
    अजब गजब

    रूसी महिला के बर्थडे सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया पर एक रूसी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर में काम करने वाली महिला के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उसे ऐसा सरप्राइज देती है, जो आपका दिल छू लेगा। 

    Russian Woman Birthday Surprise Her Maid Viral Video: कई बार छोटा सा सरप्राइज और उसमें छिपी सच्ची भावनाएं ही किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला देती हैं। सोशल मीडिया पर बेंगलुरु में रहने वाली एक रूसी महिला का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने घर में काम करने वाली महिला के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उसे ऐसा सरप्राइज दिया जिसे देखकर मेड भावुक हो गईं और उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। 

    बेंगलुरु में रहने वाली रूसी महिला को जब पता चला कि उनके घर में काम करने वाली महिला ने कभी केक काटकर अपना जन्मदिन नहीं मनाया, तो उन्होंने उनके लिए कुछ खास करने का फैसला किया। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर एक छोटे से सरप्राइज की तैयारी की, ताकि उनका जन्मदिन हमेशा के लिए यादगार बन सके।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला रोज की तरह काम करने के लिए घर पहुंचती हैं। जैसे ही वह दरवाजा खोलती हैं, रूसी महिला की छोटी बेटी उनका स्वागत करती है। इसके तुरंत बाद वह हाथ में जन्मदिन का केक लेकर सामने आती हैं। केक पर जलती मोमबत्तियां और सामने खड़ा परिवार देखकर महिला हैरान रह जाती हैं। इसके बाद परिवार उन्हें जन्मदिन की बधाई देता है और ‘हैप्पी बर्थडे’ गाना गाता है। यह पूरा पल महिला के लिए बेहद भावुक और खास बन जाता है।

    घर में काम करने वाली महिला ने शायद कभी नहीं सोचा था कि, उसका जन्मदिन इस तरह खास बनाया जाएगा। अचानक मिले इस सरप्राइज और परिवार के प्यार ने उन्हें भावुक कर दिया। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, लेकिन ये आंसू किसी गम के नहीं, बल्कि खुशी के थे। वह मुस्कुराते हुए अपने आंसू पोंछती हैं और फिर केक काटकर इस खास पल को सेलिब्रेट करती हैं।


    रूसी महिला और मेड के वायरल हो रहे बर्थडे सरप्राइज के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 70 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। मेड के बर्थडे सरप्राइज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। जिसे देख कई लोगों कि प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- महिला की आंखों में आए आंसू ही बता रहे हैं कि, यह छोटा सा सरप्राइज उसके लिए कितना खास था। दूसरे शख्स ने कहा- किसी को खुश करने के लिए हमेशा महंगे गिफ्ट या बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती। कई बार किसी को सम्मान देना और उसे यह महसूस कराना कि वह आपके लिए खास है, उससे भी बड़ी खुशी दे सकता है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोबोट ने मचाया बवाल! जमीन पर गिरकर हाथ-पैर पटकता रहा, Viral Video देख लोग हंसी नहीं रोक पाए…

    August 21, 2026

    महिला के 42 हजार रुपये छीनकर भागा बंदर, पैसे छुड़ाने में छूटे गए पुलिस के पसीने

    August 20, 2026

    सोचा था पहाड़ों में WFH करूंगा,पहाड़ों की खूबसूरती देख दिल्ली छोड़ मनाली रहने गया युवक, 2 महीने में ही लौट आया वापस…

    August 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.