Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी ‘पिता की हत्या
    क्राइम

    आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी ‘पिता की हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक 17 साल की नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की वजह सिर्फ इतनी थी कि पिता ने दोनों को गन्ने के खेत में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना छावनी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर थे और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कृष्णा की बेटी दुर्गा उर्फ लाडली का पड़ोस के गांव बभरौली के रहने वाले लक्ष्मण (20) के साथ पिछले 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कृष्ण इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। वह बेटी की शादी कहीं और कराना चाहते थे, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर तनाव रहता था।

    घटना वाले दिन (शुक्रवार) शाम को बेटी अपने प्रेमी लक्ष्मण से मिलने उसके गांव पहुंच गई। दोनों बभरौली गांव के पास एक कब्रिस्तान के नजदीक गन्ने के खेत में मौजूद थे। उसी वक्त कृष्णा अपनी बकरियों को चराते हुए वहां पहुंच गए। आहट मिलने पर जब उन्होंने खेत के अंदर देखा, तो बेटी और लक्ष्मण को आपत्तिजनक हालत में पाकर आपा खो बैठे। विरोध करने पर वहां कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि गुस्से में कृष्णा ने अपने हाथ में मौजूद डंडे (लग्गी) से लक्ष्मण पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया।

    इसके बाद मामले ने भयानक रूप ले लिया। प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर कृष्णा पर हमला कर दिया और गमछे से उनका गला घोंट दिया। दम घुटने से कृष्णा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद दोनों ने साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को गमछे से बांधा और पास ही बह रही नहर में फेंक दिया।

    बताया जा रहा है कि देर रात तक जब कृष्णा घर नहीं लौटे, तो उनके भतीजे अजय ने खोजबीन शुरू की। काफी तलाशने के बाद भी जब उनका कोई अता-पता नहीं चला, तो अजय को चचेरी बहन दुर्गा पर शक हुआ। उसने जब सख्ती से पूछताछ की, तो लड़की टूट गई और उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करने और शव नहर में फेंकने का गुनाह कबूल कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग

    August 22, 2026

    रेवाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर 3 युवकों पर चढाई कार… 2 ने मौके पर तोड़ा दम

    August 21, 2026

    नागपुर की जेल से बेल पर छूटे कुख्यात अपराधी का साथी गैंगस्टर ने किया कत्ल, दोनों एक ही महिला से करते थे प्यार

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.