Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    मुख्य समाचार

    ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हुई एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। कोहड्या डोंगर की करीब 250 फुट गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय मुरलीधर चंदगुडे, उनकी 18 वर्षीय बेटे कुणाल और संगीता चंदगुडे के रूप में हुई है। इस हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह है कि मौत से महज एक दिन पहले संगीता ने अपने YouTube चैनल पर रिश्तों और प्यार की अहमियत को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उन्होंने कहा था कि जिस व्यक्ति को आपके प्यार और आपकी भावनाओं की कद्र नहीं है, उसके लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने रिश्तों की तुलना चपाती से करते हुए कहा था कि जिस तरह चपाती दोनों तरफ से पकने पर ही अच्छी लगती है, उसी तरह रिश्ता भी तभी मजबूत रहता है जब दोनों तरफ से उसकी कद्र की जाए। उनका यह वीडियो अब घटना के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।

    संगीता के YouTube चैनल पर करीब 29 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह नियमित रूप से मोटिवेशनल वीडियो और छोटे व्लॉग पोस्ट करती थीं। उनके कई वीडियो में परिवार और बेटा कुणाल भी नजर आता था। उनका आखिरी वीडियो अब इस हादसे के बाद बेहद भावुक कर देने वाला बन गया है। रिश्तों में प्यार, सम्मान और कद्र की बात करने वाली संगीता को शायद खुद नहीं पता था कि उनके शब्द अगले ही दिन उनकी जिंदगी से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक कहानी का हिस्सा बन जाएंगे।

    बेटे के नए फोन की EMI को लेकर हुआ था विवाद

    पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कुणाल पहाड़ी पर चला गया था। बताया जा रहा है कि उसने नया आईफोन खरीदा था और उसकी EMI भरने के लिए परिवार से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। कुणाल के पहाड़ी पर जाने की जानकारी मिलने के बाद उसके पिता मुरलीधर तुरंत वहां पहुंचे। कुछ स्थानीय लोग भी उनके साथ पहाड़ी पर गए, ताकि कुणाल को समझाकर वापस घर लाया जा सके। करीब तीन घंटे बाद मुरलीधर उस स्थान तक पहुंचे, जहां कुणाल खड़ा था। उन्होंने बेटे को किनारे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लाने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे करीब 250 फुट गहरी खाई में जा गिरे।

    पति और बेटे को गिरते देखा तो मां ने भी लगा दी छलांग

    सबसे हृदयविदारक पल इसके बाद आया। संगीता ने अपनी आंखों के सामने पति और बेटे को खाई में गिरते देखा। पुलिस के अनुसार, सदमे में डूबी संगीता ने भी कुछ ही सेकंड बाद पहाड़ी से छलांग लगा दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक परिवार, जो कुछ घंटे पहले तक अपने बेटे को घर वापस लाने की कोशिश कर रहा था, अचानक हमेशा के लिए बिखर गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुणाल पिछले साल भी कथित तौर पर आत्महत्या के इरादे से इसी पहाड़ी पर आया था। उस समय पुलिस ने उसे समझाया था और सुरक्षित नीचे उतार लिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

    August 23, 2026

    विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

    August 23, 2026

    आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.