रेवाड़ी : रेवाड़ी में बुडाना-बुडानी गांव के युवकों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद बाद में रंजिश में बदल गया। इसी रंजिश के चलते 21 अगस्त को गांव गोकलपुर के समीप 2 युवकों की हत्या कर दी गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि डाक कांवड़ लेने जाने की तैयारी के दौरान गली में खड़ी कार हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और मामला लगातार बढ़ता गया।
गांव गोकलपुर के समीप 21 अगस्त को मांढ़िया कलां निवासी जतिन, निगानियावास निवासी हिमेश और उनका साथी यशपाल बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार आरोपियों ने उनका पीछा किया और बाइक को कार से टक्कर मारकर गिरा दिया।

