Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
    • रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
    •  ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
    • क्या आपने कभी सोचा है कि हर वैदिक मंत्र के आखिर में ‘शांति’ शब्द तीन बार क्यों आता है? 
    • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
    • झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
    • ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट
    • TMC के बागी सांसदों को SC ने जारी किए नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»Delhi Airport पर FedEx बनाएगा विशाल एयर कार्गो हब
    राष्ट्रीय

    Delhi Airport पर FedEx बनाएगा विशाल एयर कार्गो हब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : फेडरल एक्सप्रेस कॉरपोरेशन (फेडएक्स) दिल्ली हवाई अड्डे पर 2,30,000 वर्ग फुट में फैला हवाई मालवाहन केंद्र विकसित करने के लिए 15 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू की मौजूदगी में आज राष्ट्रीय राजधानी में इस सुविधा के निर्माण की आधारशिला रखी गई। उन्होंने कहा कि लक्ष्य भारत को हवाई मालवाहक परिवहन की रीढ़ बनना चाहिए। 

    फेडएक्स ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एकीकृत हवाई मालवाहक केंद्र इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) स्थित ‘जीएमआर कार्गो सिटी’ में बनाया जाएगा। इससे उत्तर एवं पूर्वी भारत के बीच संपर्क मजबूत होगा और कारोबारियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी। 

    फेडएक्स के अनुसार केंद्र के चालू होने के बाद इसकी क्षमता 600 से बढ़कर 5,000 पैकेज प्रति घंटे हो जाएगी जिसे और आगे भी बढ़ाया जा सकेगा। विज्ञप्ति में कहा गया, प्रस्तावित सुविधा में फेडएक्स करीब 15 करोड़ डॉलर का दीर्घकालिक निवेश करेगी। मौजूदा विनिमय दर पर 15 करोड़ डॉलर का मूल्य 1,400 करोड़ रुपये से अधिक है। 

    फेडएक्स एक प्रमुख एक्सप्रेस परिवहन कंपनी है और खेपों की आवाजाही के लिए वैश्विक हवाई एवं जमीनी नेटवर्क का इस्तेमाल करती है। ‘जीएमआर कार्गो सिटी’ को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा और निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने कहा कि हवाई मालवाहक परिवहन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश

    August 25, 2026

    TMC के बागी सांसदों को SC ने जारी किए नोटिस

    August 25, 2026

     क्रीमी लेयर मामले में केंद्र सरकार ने SC से मांगा स्पष्टीकरण, क्या होगा 2025 बैच के OBC उम्मीदवारों पर इसका असर ?

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.