Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
    • रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
    •  ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
    • क्या आपने कभी सोचा है कि हर वैदिक मंत्र के आखिर में ‘शांति’ शब्द तीन बार क्यों आता है? 
    • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
    • झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
    • ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट
    • TMC के बागी सांसदों को SC ने जारी किए नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ से पहले रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाकर आभूषण चोरी करने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीसीयू और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने मालवीय रोड पर पैदल पेट्रोलिंग के दौरान दोनों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, मोबाइल फोन और एक एक्टिवा बरामद की है।

    पुलिस के मुताबिक, बीते रविवार को रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए मालवीय रोड पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भीड़ में एक छोटे बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।

    सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं महिलाओं और बच्चों के आसपास घूमती तथा मौका मिलते ही उनके गले के पास हाथ लगाती दिखाई दीं। फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।

    पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नंदनी राजपूत (32) और सानिया मरकाम (20), दोनों निवासी गुढियारी, रायपुर बताया। शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

    7 चोरी की वारदातों का खुलासा
    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गोलबाजार, महादेव घाट, इतवारी बाजार समेत अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों और मेला स्थलों में महिलाओं एवं छोटे बच्चों को निशाना बनाकर सोने के लॉकेट, चेन और अन्य आभूषण चोरी करने की कुल 7 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

    आरोपियों की निशानदेही पर करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 9,700 रुपये नगद, घटनाओं में इस्तेमाल एक एक्टिवा और 5 मोबाइल फोन समेत कुल करीब 12 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई है। चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है।

    त्योहारी भीड़ से पहले पुलिस की सतर्कता
    रक्षाबंधन के दौरान मालवीय रोड, गोलबाजार समेत शहर के प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ उमड़ती है। इसी को देखते हुए रायपुर पुलिस द्वारा पहले से ही बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग, सीसीटीवी निगरानी और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि समय रहते दोनों महिला आरोपियों की गिरफ्तारी से त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर की जाने वाली कई संभावित चोरी की वारदातों को टालने में सफलता मिली है।

    गिरफ्तार आरोपी
    नंदनी राजपूत, पति मोहन राजपूत नोपाली, उम्र 32 वर्ष, निवासी रामनगर कर्मा चौक, थाना गुढियारी, रायपुर।
    सानिया मरकाम, पिता कोमल मरकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर पुराना पुलिस चौकी के पास, थाना गुढियारी, रायपुर।

    जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी नंदनी राजपूत का पति मोहन राजपूत नोपाली, थाना गुढियारी का हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान में नारकोटिक एक्ट के एक मामले में दोषसिद्ध होने के बाद केंद्रीय जेल रायपुर में सजा काट रहा है।

    यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में एसीसीयू और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने की।

    रायपुर पुलिस ने कहा है कि रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर के बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या आपने कभी सोचा है कि हर वैदिक मंत्र के आखिर में ‘शांति’ शब्द तीन बार क्यों आता है? 

    August 25, 2026

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    August 25, 2026

    नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.