Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
    • रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
    •  ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
    • क्या आपने कभी सोचा है कि हर वैदिक मंत्र के आखिर में ‘शांति’ शब्द तीन बार क्यों आता है? 
    • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
    • झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
    • ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट
    • TMC के बागी सांसदों को SC ने जारी किए नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
    मुख्य समाचार

    ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरुग्राम- सोमवार को हुई भारी बारिश ने भारत के ‘मिलेनियम सिटी’ गुरुग्राम के चकाचौंध भरे बुनियादी ढांचे की पोल एक बार फिर खोल दी. कुछ ही घंटों की बारिश में यह हाई-टेक शहर एक विशाल जलाशय में तब्दील हो गया.

    लग्जरी अपार्टमेंट्स और कॉर्पोरेट टावरों के लिए पहचाने जाने वाले शहर के सबसे प्रीमियम इलाके गोल्फ कोर्स रोड (‘बिलियनेयर्स माइल’) पर घुटने भर पानी भर गया. वहीं, शहर के सबसे व्यस्त और चर्चित ठिकानों में शामिल सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर पर गाड़ियां रेंगती नज़र आईं और पूरा इलाका जाम का अड्डा बन गया. नेशनल हाईवे (NH-48) का हाल भी अलग नहीं था; कीचड़ और जलभराव के बीच गाड़ियों के पहिए थम गए और लोग घंटों फंसे रहे.

    प्रशासन का फैसला: स्कूल बंद, दफ्तरों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ का निर्देश

    गुरुग्राम में मानसून के दौरान यह अफरा-तफरी अब हर साल की कहानी बन चुकी है. नामी कंपनियों के दफ्तर हों या बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट, हल्की सी बारिश होते ही शहर का सिस्टम घुटने टेक देता है.

    सड़कों पर बने भीषण हालात को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने सोमवार शाम को दखल दिया. प्रशासन ने सभी कॉर्पोरेट ऑफिसों को ‘वर्क-फ्रॉम-होम’ और स्कूलों को ऑनलाइन क्लास चलाने की सलाह दी, ताकि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सके और सिविक एजेंसियां नालों की सफाई व मरम्मत का काम तेजी से कर सकें. हालांकि, सवाल यह उठता है कि जो शहर खुद को ग्लोबल फाइनेंशियल हब के रूप में पेश करता है, क्या वह हर बारिश में सिर्फ ‘वर्क फ्रॉम होम’ के भरोसे ही चलेगा?

    स्कूल बसें फंसीं, जलभराव से थम गए इन इलाकों के पहिए

    बारिश का सबसे भयानक असर सुभाष चौक और उद्योग विहार में देखने को मिला. सुभाष चौक पर कई स्कूल बसें गहरे पानी के बीच फंस गईं. वहीं, उद्योग विहार में सड़कों पर पानी भरने और विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंचने की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को फ्लाईओवर के नीचे शरण लेनी पड़ी.

    राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, गोल्फ कोर्स रोड, इफ्को चौक, ओल्ड दिल्ली-गुड़गांव रोड, शीतला माता मंदिर रोड, सोहना रोड, नाहरपुर, वाटिका चौक और नरसिंहपुर में घंटों लंबा जाम लगा रहा. दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे और MG रोड पर गाड़ियों की रफ्तार पूरी तरह थम गई. सड़कों पर बंद पड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमों को क्रेन का सहारा लेना पड़ा.

    75 मिमी बारिश और ड्रोन से निगरानी

    सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच गुरुग्राम में 75 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं बादशाहपुर में 65 मिमी और वजीराबाद में 64 मिमी बारिश हुई. कादीपुर व हरसारू में 40-40 मिमी, मानेसर में 36 मिमी, सोहना में 16 मिमी, पटौदी में 12 मिमी और फर्रुखनगर में 7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

    हालात इतने बिगड़ गए कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लेना पड़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी, 19 बच्चे बचाए गए, तीन बिचौलिए गिरफ्तार

    August 25, 2026

    तेज आवाज में बज रहे DJ से महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

    August 25, 2026

    श्रमिक परिवारों के बच्चे आगे बढ़ेंगे, तभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का सपना होगा पूरा

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.