Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»एक साल में प्याज 70%, चीनी 38% और सूरजमुखी तेल 19% तक हुआ महंगा, जानिए 2025 और 2026 की कीमतों में कितना अंतर
    व्यापार

    एक साल में प्याज 70%, चीनी 38% और सूरजमुखी तेल 19% तक हुआ महंगा, जानिए 2025 और 2026 की कीमतों में कितना अंतर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक साल में कई खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं। सबसे ज्यादा असर प्याज और चीनी की कीमतों में देखने को मिला है। उपभोक्ता मामलों के विभाग (Department of Consumer Affairs) द्वारा जारी डेली एवरेज रिटेल कीमतों के आंकड़ों के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 की कीमतों की तुलना 28 अगस्त 2025 से करें तो प्याज 69.8 फीसदी, चीनी 38.5 फीसदी, गुड़ 21.2 फीसदी, सूरजमुखी तेल 18.8 फीसदी और धनिया 15 फीसदी महंगा हुआ है। यानी रोजमर्रा की खरीदारी में इन चीजों के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ज्यादातर सामान की मांग बढ़ गई है। वहीं, कमजोर मानसून और मिडिल ईस्ट संकट के असर से भी कई जरूरी चीजों की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है।

    प्याज ने सबसे ज्यादा बढ़ाया खर्च

    28 अगस्त 2025 को देशभर में प्याज की औसत खुदरा कीमत 28.56 रुपये प्रति किलो थी। अगस्त 2026 को यह 48.50 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। प्याज की कीमत में सबसे ज्यादा उछाल आया है और यह लगभग 69.8 प्रतिशत महंगा हो गया है। हालांकि, सरकार ने सरकारी स्टॉक को रिटेल में बेचने की नीति बनाई है। जिससे प्याज की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।

    चीनी की कीमत में भी बड़ा उछाल

    चीनी भी आम परिवार के बजट पर असर डाल रही है। एक साल पहले चीनी की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 46.28 रुपये प्रति किलो थी। जो अब बढ़कर 64.10 रुपये प्रति किलो हो गई। इस तरह चीनी एक साल में लगभग 38.5 प्रतिशत महंगी हुई है। हालांकि, सरकार ने इसके दामों को नियंत्रित करने के लिए भी कई ठोस कदम उठाएं है। इनमें चीनी के आयात शुल्क को हटाना, आयात की गई चीनी को 60 दिन के अंदर प्रोसेस करके घरेलू बाजार में बेचना और कारोबारियों के लिए स्टॉक लिमिट तय करना जैसे उपाय शामिल हैं।

    गुड़ और सूरजमुखी तेल भी महंगे

    गुड़ की औसत खुदरा कीमत 56.30 रुपये प्रति किलो थी। जो अब बढ़कर 68.24 रुपये प्रति किलो हो गई। गुड़ करीब 21.2 प्रतिशत महंगा हुआ है। वहीं, पैक्ड सूरजमुखी तेल की औसत खुदरा कीमत 161.16 रुपये प्रति किलो थी। जो अब बढ़कर 191.42 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। सूरजमुखी तेल करीब 18.8 प्रतिशत महंगा हुआ है। तेल की कीमतों पर पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण बढ़ी आयात लागत का असर पड़ा है।

    धनिया भी हुआ महंगा

    धनिया की कीमत भी एक साल में बढ़ी है। एक साल पहले साबुत धनिया (250 ग्राम) की औसत खुदरा कीमत 37.44 रुपये थी। जो अब 43.05 रुपये हो गई। धनिया लगभग 15 प्रतिशत महंगा हुआ है। इन पांचों चीजों की कीमत बढ़ने से किराना खरीदारी का खर्च बढ़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम व फेसबुक पर बच्चों के लिए सुरक्षा उपाय कितने कारगर होंगे?

    August 29, 2026

    1 शेयर पर ₹94 का रिकॉर्ड तोड़ डिविडेंड, खबर आते ही शेयर में 10% अपर सर्किट

    August 28, 2026

    Philips के नए 5G फोन की एंट्री जल्द, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा 64MP कैमरा

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.