Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»इंस्टाग्राम व फेसबुक पर बच्चों के लिए सुरक्षा उपाय कितने कारगर होंगे?
    तकनीकी

    इंस्टाग्राम व फेसबुक पर बच्चों के लिए सुरक्षा उपाय कितने कारगर होंगे?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जल्द ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर किशोरों को एक बहुत अलग अनुभव मिलेगा। प्लेटफॉर्म में ये बदलाव बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए 48 राज्यों के साथ मेटा प्लेटफॉम्र्स के 18 बिलियन डालर के समझौते का एक प्रमुख हिस्सा हैं। 13 से 17 वर्ष की आयु के उपयोगकत्र्ताओं के खातों पर स्वचालित रूप से लागू होने वाली नई सुविधाओं में दैनिक समय सीमा, रात के समय ऑफ-लिमिट घंटे और स्कूल के दौरान सीमित कार्यक्षमता शामिल हैं। मेटा का कहना है कि ये फीचर्स अगले 6 महीनों में लागू हो जाएंगे। 

    समय की पाबंदी : लगातार स्क्रॉल करना माता-पिता के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है और मेटा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दैनिक 2 घंटे की सीमा लागू करने के साथ-साथ आधी रात से सुबह 6 बजे के बीच ऐप्स को ब्लॉक करने पर सहमत हुआ है (डायरैक्ट मैसेजिंग उपलब्ध रहेगी)। किशोर उन सैटिंग्स को अपने खाते का पर्यवेक्षण करने वाले माता-पिता की अनुमति के बिना बदलने में सक्षम नहीं होंगे। लेकिन कंपनी उद्योग में एक समान अवसर बनाना चाहती है, ताकि किशोर प्रतिस्पर्धी ऐप्स पर न जाएं। अपनी शर्तों के हिस्से के रूप में, मेटा मांग कर रहा है कि टिकटॉक, यूट्यूब और स्नैप चैट अपने ऐप्स पर समान दैनिक समय सीमा और रात की पाबंदियां लागू करने पर सहमत हों।

    यदि वे प्रतिस्पर्धी 5 वर्षों के भीतर इसका पालन नहीं करते, तो मेटा अपनी सीमाएं हटा लेगा। एक ‘स्कूल मोड’ भी है, जो स्कूल के घंटों के दौरान नोटिफिकेशन को म्यूट कर देता है (माता-पिता उस प्रतिबंध को भी ढीला कर सकते हैं)। किशोर या माता-पिता ऑटोप्ले सुविधा को भी बंद कर सकेंगे, जो एक अंतहीन वीडियो फीड बनाती है लेकिन यह डिफॉल्ट रूप से बंद नहीं है।

    फेयरप्ले नामक एक गैर-लाभकारी बाल-सुरक्षा संगठन के कार्यकारी निदेशक जोश गोलिन कहते हैं कि ऐसे प्रतिबंधों की पेशकश करना, जिन्हें किशोर अपने माता-पिता से ढीला करने की भीख मांग सकते हैं, माता-पिता और बच्चों के बीच एक संघर्ष पैदा करता है। वे कहते हैं कि यह डिफॉल्ट सैटिंग्स की पूरी अवधारणा के विपरीत है। 

    तुलना और एल्गोरिदम : मेटा स्वचालित रूप से उन लाइक्स और रिएक्शन्स की संख्या को छिपा रहा है, जो किशोर अपने पोस्ट पर और साथ ही अन्य किशोरों के पोस्ट पर देख सकते हैं। ऑनलाइन-सुरक्षा पैरोकार इस बदलाव का समर्थन करते हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर तुलना आत्म-संदेह की ओर ले जा सकती है (आत्मसम्मान के विषय पर, वर्तमान में ब्लॉक किए गए फिल्टर के अलावा, किशोरों को चरम-मेकअप फिल्टर से भी स्वचालित रूप से ब्लॉक कर दिया जाएगा)। माता-पिता के लिए एक चिंता यह है कि इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम उनके किशोरों को क्या दिखाता है। अब, किशोरों के लिए, या माता-पिता के लिए, एल्गोरिद्मिक अनुशंसाओं को बंद करने का एक विकल्प है। लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञों की आपत्ति के बावजूद एल्गोरिद्मिक फीड डिफॉल्ट रूप से चालू रहेगा।

    सत्यापन और तरकीबें : सोशल-मीडिया अकाऊंट सैट करते समय बच्चे अक्सर अपनी उम्र के बारे में झूठ बोलते हैं। हाल के वर्षों में, कंपनियों ने उपयोगकत्र्ता की संभावित उम्र निर्धारित करने के लिए ए.आई. टूल अपनाए हैं। यदि यह उन उपयोगकत्र्ताओं का पता लगाता है जो कहते हैं कि वे वयस्क हैं लेकिन वास्तव में 13 और 17 वर्ष के बीच के हैं, तो ये प्रतिबंध स्वचालित रूप से लागू हो जाएंगे। उदाहरण के लिए, यदि कोई अभिभावक खाता उसी डिवाइस या ईमेल पते का उपयोग करके बनाया गया है जिसका उपयोग किशोर करता है, तो वह एक ‘लाल झंडा’ है। लेकिन मेटा स्वीकार करता है कि उसके पास किशोरों को नकली अभिभावक पर्यवेक्षी खाता बनाने या किसी अन्य को बनाने के लिए कहने से रोकने के लिए कोई अचूक प्रणाली नहीं है। किशोरों के लिए एक और दीर्घकालिक तरकीब दूसरे इंस्टाग्राम अकाऊंट बनाना रहा है, जिसके बारे में उनके माता-पिता को पता नहीं है। आगे बढ़ते हुए, माता-पिता को तब सूचित किया जाएगा जब कोई किशोर एक द्वितीयक खाता ङ्क्षलक करता है लेकिन यह किशोरों के मौजूदा अतिरिक्त खातों पर लागू नहीं होगा।

    अभिभावकीय नियंत्रण : परिवारों के लिए अभिभावकीय नियंत्रण अनुचित रूप से बोझिल हो गए हैं क्योंकि किशोर दोस्तों से संवाद करने के लिए कई ऐप्स का उपयोग करते हैं। ऑनलाइन-सुरक्षा पैरोकारों का लंबे समय से तर्क है कि टैक कंपनियों को अपने उत्पादों को केवल किशोरों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए डिजाइन करना चाहिए। मेटा द्वारा किशोर खातों को अधिक सुरक्षित बनाने के पिछले प्रयास में अभिभावकीय नियंत्रण की आवश्यकता नहीं थी, हालांकि इसने माता-पिता को अतिरिक्त प्रतिबंधों को सक्षम करने की क्षमता दी, जैसे समय सीमा और अपने बच्चों के सोशल कनैक्शनों की निगरानी करना।

    सैंटर फॉर डिजिटल डैमोक्रेसी की उप निदेशक कैथरीना कॉप कहती हैं, ‘‘अभिभावकीय नियंत्रण केवल उसी परिवार में काम करते हैं, जिसमें समय, तकनीकी आत्मविश्वास, एक स्मार्टफोन और प्लेटफॉर्म पर एक खाता, जिस भाषा में उपकरण पेश किए जाते हैं उसमें प्रवाह और बच्चे के साथ एक स्थिर संबंध रखने वाला एक वयस्क हो। जिन बच्चों के पास ये सब हैं, वे आमतौर पर वे बच्चे होते हैं जो पहले से ही सबसे अच्छे से सुरक्षित हैं।’’(‘डब्ल्यू.एस.जे.’ से साभार)-जूली जार्गन और मेघना बोब्रोव्स्की 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Philips के नए 5G फोन की एंट्री जल्द, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा 64MP कैमरा

    August 26, 2026

    Google का नया Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारत में बिकने लगा?

    August 24, 2026

    दूरसंचार विभाग का नया नियम: एक व्यक्ति के नाम पर होंगे अधिकतम 9 सिम

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.