Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा
    • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
    • करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच करेगी CBI
    मनोरंजन

    बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच करेगी CBI

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को 2020 में हुई सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है. अदालत के इस फैसले के बाद अब सीबीआई दिशा सालियान की मौत से जुड़े पूरे मामले की जांच करेगी.

    दिशा के पिता सतीश सालियान ने कहा कि वकील निलेश ओझा और उनकी टीम ने इस लड़ाई में उनका काफी साथ दिया है. उनका आगे भी समर्थन मिलता रहेगा. उन्होंने भरोसा जताया कि अब सीबीआई के अधिकारी इस मामले की सही तरीके से जांच करेंगे.

    दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की याचिका पर हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति को सिर्फ आरोपों के आधार पर आरोपी नहीं माना जा सकता. जांच अधिकारी को पहले उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत या ठोस सामग्री मिलनी चाहिए, तभी उसे आरोपी बनाया जा सकता है.

    कोर्ट ने सीबीआई को जांच के लिए एक अधिकारी नियुक्त करने, दिशा के पिता सतीश सालियान का बयान दर्ज करने और मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है.

    सतीश सालियान ने हाई कोर्ट का रुख किया था

    पिछले साल दिशा के पिता सतीश सालियान ने हाई कोर्ट का रुख किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई. सतीश ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने मामले से जुड़े अहम तथ्यों को दबाया.

    दिशा सालियान कौन थीं?

    दिशा सालियान मुंबई में काम करने वाली एक सेलिब्रिटी टैलेंट मैनेजर थीं. वह कई फिल्म और टीवी कलाकारों के साथ काम कर चुकी थीं. दिशा का नाम सबसे ज्यादा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मामले के बाद चर्चा में आया. वह सुशांत की मैनेजर थीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या पोस्टपोन हो गई रजनीकांत की जेलर 2? 

    September 2, 2026

    सेट पर मानी थी Premanand Maharaj की बात, बनाए गए थे सख्त नियम,अब फिल्म ‘हनुमान अंश’ कर रही ताबड़तोड़ कमाई

    September 1, 2026

    अजय देवगन आज से ‘क्राइम पेट्रोल: क्राइम का करंट’ के स्पेशल होस्ट के तौर पर नजर आएंगे

    August 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.