Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»मुंबई में घर पहुंचते ही मासूम ने दादी को बताई बात, स्कूल बस में रेप के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार
    क्राइम

    मुंबई में घर पहुंचते ही मासूम ने दादी को बताई बात, स्कूल बस में रेप के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई के कामोठे इलाके में स्कूल बस में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रेप का कथित मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप स्कूल बस के ड्राइवर पर लगा है। बताया जा रहा है कि बस में बाकी बच्चे उतर गए थे और बच्ची अकेली रह गई थी। इसी दौरान ड्राइवर ने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया। मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना 2 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक निजी बस का ड्राइवर है और बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था। बच्ची भी रोज इसी बस से स्कूल आती-जाती थी। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए बस लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक-एक कर बाकी बच्चे बस से उतरते गए। आखिर में बच्ची बस में अकेली रह गई। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर ने उसके साथ रेप किया।

    घर पहुंचकर दादी को बताई पूरी बात

    मामला उस समय सामने आया जब बच्ची घर पहुंची और पेट में दर्द की शिकायत करने लगी। बच्ची ने अपनी दादी को बस में ड्राइवर की ओर से की गई गलत हरकत के बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई। इसके बाद आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत नाबालिग बच्ची से रेप से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है।

    गुरुवार को आरोपी को पनवेल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।

    स्कूल बसों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी है। सबसे बड़ा सवाल छोटे बच्चों की स्कूल बस में सुरक्षा को लेकर उठ रहा है। अभिभावक यह जानना चाहते हैं कि जब बस में छोटे बच्चे अकेले रह जाते हैं, तब उनकी निगरानी के लिए क्या व्यवस्था होती है।

    नवी मुंबई की इस घटना ने कुछ दिन पहले दिल्ली के बवाना में सामने आए एक मामले की याद भी दिला दी है। वहां भी करीब तीन साल की बच्ची के साथ स्कूल से जुड़े वाहन के ड्राइवर पर गलत हरकत करने का आरोप लगा था। उस मामले में भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

    लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद स्कूल बसों में ड्राइवर और स्टाफ की जांच, बच्चों की निगरानी और सफर के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती की जरूरत फिर सामने आई है। हालांकि, नवी मुंबई के मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है और अदालत में आरोप साबित होना बाकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…

    September 18, 2026

    “रिहाई के बदले लाखों की फिरौती “… जानिए विदेश में नौकरी के नाम पर पंजाब के युवाओं को बंधक बनाने वाला ‘खान बाबा’ कौन?

    September 16, 2026

    जयपुर सेंट्रल पार्क से CA का अपहरण, मर्सिडीज पलटने पर बची जान

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.