Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मिर्जापुर: द मूवी’, 3 बजे तक 65 करोड़ पार कलेक्शन
    • 6 पौधों को रोज की डाइट में करें शामिल, शरीर में नहीं होगी पोषक तत्वों की कमी
    • अयूब-किओंग की जोड़ी को हराकर सात्विक-चिराग चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे
    • ममदानी ने अल-कायदा की पैरवी करने वाले वकील को दिया 9/11 का प्रतीकात्मक पेन, फूटा लोगों का गुस्सा
    • छत्तीसगढ़ में RTE दाखिले की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सत्र 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी
    • रायपुर: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, 3 गंभीर
    • डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास…
    • राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»बोलीविया के वियाचा शहर में मिलिट्री बेस पर धमाके, 10 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल
    अंतर्राष्ट्रीय

    बोलीविया के वियाचा शहर में मिलिट्री बेस पर धमाके, 10 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बोलिविया से बड़ी खबर आ रही है। यहां के शहर वियाचा में मिलिट्री बेस पर हुए धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थानीय हेल्थ डॉयरेक्टर रीटा नेब्रास्का की ओर से यह जानकारी दी गई है। वहीं बोलीविया के डिफेंस मिनिस्टर अर्नेस्टो जस्टिनियानो ने कहा कि घायलों में अधिकतर आम लोग थे।

    अधिकारियों के मुताबिक, बोलिविया के वियाचा में मिलिट्री बेस पर धमाका स्थानीय समय के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 2ः30 बजे हुआ, जहां आतिशबाजी का सामान रखा जाता था। वियाचा की हेल्थ डायरेक्टर रीटा नेब्रास्का ने स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि इस घटना में 10 से 15 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि 62 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में से चौदह को ला पाज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक लड़की भी शामिल है, जो थर्ड-डिग्री बर्न से पीड़ित है।

    आसपास के कई घरों को नुकसान

    बोलिविया के वियाचा में मिलिट्री बेस पर हुए धमाके के संबंध में स्थानीय पुलिस के मुताबिक, 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी। धमाके की वजह से आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। ज्यादातर घरों की खिड़कियां टूट गई हैं। घायलों को हेल्थ सेंटर ले जाने के लिए मिलिट्री कॉम्प्लेक्स में एंबुलेंस, मेडिकल टीम और पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। नेब्रास्का ने कहा कि फायरफाइटर्स ने चेतावनी दी थी कि साइट पर अभी भी हीट सोर्स बना हुआ है, जिससे एक और धमाके का खतरा बढ़ गया है। लोगों से घटनास्थल से कम से कम 150 मीटर दूर रहने को कहा गया है। उधर, धमाके की आशंका को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और पुलिसकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।

    धमाके के कारणों का नहीं चला पता

    वियाचा में मिलिट्री बेस पर धमाका किस वजह से हुआ, इसकी वजह पता नहीं चल सकी है। हालांकि अधिकारियों से स्पष्ट किया कि धमाका डिफेंस मिनिस्ट्री के आतिशबाजी के स्टॉक से हुआ। फिलहाल इसको लेकर जांच जारी है। अधिकारी धमाके के संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममदानी ने अल-कायदा की पैरवी करने वाले वकील को दिया 9/11 का प्रतीकात्मक पेन, फूटा लोगों का गुस्सा

    September 6, 2026

    इटली की सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई

    September 4, 2026

    नेपाल में 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर, पत्नी बोली- मेरे पति को दूसरी जिंदगी मिल गई

    September 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.