Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मिर्जापुर: द मूवी’, 3 बजे तक 65 करोड़ पार कलेक्शन
    • 6 पौधों को रोज की डाइट में करें शामिल, शरीर में नहीं होगी पोषक तत्वों की कमी
    • अयूब-किओंग की जोड़ी को हराकर सात्विक-चिराग चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे
    • ममदानी ने अल-कायदा की पैरवी करने वाले वकील को दिया 9/11 का प्रतीकात्मक पेन, फूटा लोगों का गुस्सा
    • छत्तीसगढ़ में RTE दाखिले की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सत्र 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी
    • रायपुर: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, 3 गंभीर
    • डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास…
    • राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»इटली की सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई
    राष्ट्रीय

    इटली की सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जॉर्जिया मेलोनी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बन गई हैं। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी। इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि यह मेलोनी के नेतृत्व में इतालवी जनता के विश्वास को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘इटली के युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने की उपलब्धि के लिए मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह इतालवी जनता के उनके नेतृत्व में विश्वास और भरोसे का प्रमाण है।’ उन्होंने कहा कि भारत-इटली संबंधों को मजबूत करने में जॉर्जिया मेलोनी की भूमिका अहम रही है। दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में उनकी दोस्ती भी महत्वपूर्ण रही है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए मेलोनी के साथ मिलकर काम जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने मेलोनी को आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

    काफी चर्चित है पीएम मोदी और मेलोनी की दोस्ती

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती काफी चर्चित है। दोनों के नाम को मिलाकर इसे अक्सर ‘मेलोडी’ कहा जाता है। जॉर्जिया मेलोनी अक्टूबर 2022 से इटली की प्रधानमंत्री हैं। वह इस पद पर पहुंचने वाली इटली की पहली महिला हैं।

    गुरुवार को मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे किए। इसके साथ ही उनकी सरकार इटली में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे समय तक लगातार चलने वाली सरकार बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के नाम था। उनकी सरकार 2001 से 2005 तक लगातार सत्ता में रही थी।

    द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली में रही राजनीतिक अस्थिरता

    द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इटली में राजनीतिक अस्थिरता रही। करीब 80 वर्षों में वहां 68 सरकारें बन चुकी हैं। एक सरकार का औसत कार्यकाल करीब 14 महीने रहा है। ऐसे में जॉर्जिया मेलोनी का लंबे समय तक सत्ता में बने रहना खास माना जा रहा है। मेलोनी की सरकार का लगातार चलना इटली में राजनीतिक स्थिरता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममदानी ने अल-कायदा की पैरवी करने वाले वकील को दिया 9/11 का प्रतीकात्मक पेन, फूटा लोगों का गुस्सा

    September 6, 2026

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

    September 6, 2026

    ‘वरदान-श्राप दे पाता तो पाकिस्तान को भस्म कर देता’, धीरेंद्र शास्त्री का ममता बनर्जी पर तंज

    September 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.