Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल श्री डेका ने न्यायाधिपति श्री कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ
    • राज्यपाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में कन्या छात्रावास, मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का किया शुभारंभ
    • डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़,तकनीक से बदली खेती की तस्वीर, डिजिटल क्रॉप सर्वे में रचा इतिहास
    • सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
    • आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक मिथिला दीदी ने लिखी सफलता की नई कहानी
    • यूक्रेन ने किया रूस की तेल रिफाइनरी और ड्रोन लॉन्च साइट पर हमला, राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने शेयर किया वीडियो
    • पत्नी के वीडियो के बाद भारत सरकार एक्टिव, मॉस्को में हिरासत में कानपुर इंजीनियर की मदद कर रहा दूतावास
    • भीलवाड़ा में 2 मासूम बहनों की मौत, सोते समय सांप ने डसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»भीलवाड़ा में 2 मासूम बहनों की मौत, सोते समय सांप ने डसा
    मुख्य समाचार

    भीलवाड़ा में 2 मासूम बहनों की मौत, सोते समय सांप ने डसा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भीलवाड़ा जिले के करेड़ा उपखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कांजी खेड़ा गांव में उस समय शोक छा गया, जब सर्पदंश यानी सांप के काटने से दो मासूम सगी बहनों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, कांजी खेड़ा और मोखमपुरा दोनों ही गांवों में सन्नाटा पसरा है।

    जानकारी के मुताबिक, कांजी खेड़ा निवासी जगदीश गुर्जर की पत्नी ज्ञानी देवी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपनी दोनों बेटियों कृष्णा (5 वर्ष) और भावना (2 वर्ष) को साथ लेकर अपने पीहर मोखमपुरा (थाना रायपुर) आई हुई थी। शनिवार शाम को परिजनों के साथ खाना खाने के बाद मां अपनी दोनों बेटियों को लेकर घर के कमरे में सो गई थी।

    सुबह चार बजे रोने की आवाज सुनकर नींद खुली

    रविवार तड़के लगभग चार बजे अचानक दोनों बालिकाओं के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर मां ज्ञानी देवी की नींद खुल गई। जब उन्होंने लाइट जलाकर देखा, तो दोनों बेटियों के शरीर पर सांप के काटने के निशान दिखाई दिए। उसी दौरान परिजनों को कमरे से एक जहरीला सांप भी बाहर की ओर निकलता हुआ नजर आया। घटना का पता चलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

    मासूमों को लेकर पहुंचे अस्पताल

    परिजनों ने बिना समय गंवाए दोनों मासूमों को तत्काल नजदीकी रायपुर चिकित्सालय पहुंचाया। वहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने 2 वर्षीय छोटी बालिका भावना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 5 वर्षीय बड़ी बहन कृष्णा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। कृष्णा ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    घटना की सूचना मिलने पर रायपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों मृतक बहनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए उनके पिता जगदीश गुर्जर व अन्य परिजनों को सौंप दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पत्नी के वीडियो के बाद भारत सरकार एक्टिव, मॉस्को में हिरासत में कानपुर इंजीनियर की मदद कर रहा दूतावास

    September 7, 2026

     पंजाब में चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, गैंगस्टर के AAP में शामिल होने पर उठा सवाल

    September 7, 2026

    हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.