Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आप तीज पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे, तो ज्वेलरी की लेयरिंग पर दें खास ध्यान…
    • पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता
    • हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
    • निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
    • समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज
    • एजुकेशन किट वितरण- उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी सौगात, कॉलेजों में विशाल डोम निर्माण की घोषणा
    • स्टेट पावर कंपनीज-छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को हराकर जीता 48वीं अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड टेबल टेनिस खिताब
    • राज्यपाल श्री डेका ने न्यायाधिपति श्री कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»यूक्रेन ने किया रूस की तेल रिफाइनरी और ड्रोन लॉन्च साइट पर हमला, राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने शेयर किया वीडियो
    अंतर्राष्ट्रीय

    यूक्रेन ने किया रूस की तेल रिफाइनरी और ड्रोन लॉन्च साइट पर हमला, राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने शेयर किया वीडियो

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 4 साल से ज़्यादा समय बीत चुका है, लेकिन फिलहाल इसके रुकने की कोई उम्मीद नहीं है। 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए इस युद्ध की वजह से रूस ने यूक्रेन में तबाही मचा दी है, लेकिन अब यूक्रेन ने भी रूस के हमलों का जवाब देते हुए हमले बढ़ा दिए हैं। रूस में सैन्य और ऊर्जा ठिकाने यूक्रेनी सेना के निशाने पर हैं। अब एक बार फिर यूक्रेन ने रूस में सैन्य और ऊर्जा ठिकानों पर हमले किए, जिसके बारे में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने जानकारी दी।

    रूस की तेल रिफाइनरी और ड्रोन लॉन्च साइट पर यूक्रेन ने किया हमला

    ज़ेलेन्स्की ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हमारे सैनिक यूक्रेन पर रूसी हमलों का सही जवाब दे रहे हैं। यूक्रेनी सेना ने रूस के रियाज़ान इलाके में एक तेल रिफ़ाइनरी पर हमला किया गया। इसके साथ ही पर्म इलाके और तातारस्तान में तेल प्रोसेस करने वाली जगहों पर और कुर्स्क इलाके में अटैक ड्रोन रखने और लॉन्च करने वाली साइट पर हमारी लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए हमला किया गया। काला सागर में भी एक टारगेट पर हमला किया गया।”

    सेना का किया शुक्रिया अदा

    रूसी हमलों के आगे यूक्रेनी सेना पूरे जोश से टिकी हुई है और अब बचाव के साथ आक्रमण भी कर रही है। आज रूस पर किए हमलों के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में यूक्रेनी सेना की हर यूनिट का उनके सटीक हमलों के लिए शुक्रिया अदा किया।

    युद्ध को रोकने की कोशिश कर रहे हैं ट्रंप

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं। इस युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff) और जेरेड कुशनर (Jered Kushner), जो ट्रंप के दामाद भी हैं, शनिवार को रूस के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मुलाकात की। वहीँ रविवार को दोनों यूक्रेन के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने ज़ेलेन्स्की और अन्य यूक्रेनी अधिकारियों से मुलाकात की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पेरिस में देश के पहले हिंदू मंदिर की भव्य प्रतिष्ठा, योगीजी ने 1970 में लिए संकल्प को किया पूरा

    September 7, 2026

    ममदानी ने अल-कायदा की पैरवी करने वाले वकील को दिया 9/11 का प्रतीकात्मक पेन, फूटा लोगों का गुस्सा

    September 6, 2026

    बोलीविया के वियाचा शहर में मिलिट्री बेस पर धमाके, 10 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

    September 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.