Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»सजा से बचने के लिए रेप के आरोपी ने पीड़िता से की शादी, बदला रंग, अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को किए शेयर
    क्राइम

    सजा से बचने के लिए रेप के आरोपी ने पीड़िता से की शादी, बदला रंग, अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को किए शेयर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    दुष्कर्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छतरपुर : शहर की 21 वर्षीय महिला ने अपने पति और उसके दो दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि 18 जनवरी 2026 को पति उसे बहला-फुसलाकर उज्जैन के बॉम्बे होटल ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। महिला के मुताबिक, विरोध करने के बावजूद पति ने वीडियो बना लिया और बाद में उसे अपने दोस्तों को भेज दिया।

    दोस्तों पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप

    महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि पति के दो दोस्त रवि (बिजावर विधानसभा क्षेत्र) और गोल्डी नामक युवक Truecaller और Instagram के जरिए उसे कॉल कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों फोन पर अश्लील बातें करते हैं और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं। इससे परेशान होकर महिला देर रात सिटी कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की।

    शादी से पहले भी लगाए थे गंभीर आरोप

    महिला ने बताया कि वह और उसका पति शादी से पहले गांव में आमने-सामने रहते थे। महिला का आरोप है कि नाबालिग रहने के दौरान भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए थे। इस मामले में वर्ष 2024 में महिला थाना में जीरो पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसे बाद में गढ़ीमलहरा थाना भेजा गया। महिला के अनुसार, मामले में पति करीब ढाई महीने जेल में रहा था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद दोनों साथ रहने लगे।

    महिला के अनुसार, 18 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद दोनों ने 13 सितंबर 2023 को कोर्ट मैरिज की और इसके बाद छतरपुर के एक मंदिर में भी विवाह किया। महिला का आरोप है कि शादी के करीब एक साल बाद पति दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगा। उसने पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराने और भरण-पोषण के लिए न्यायालय में प्रकरण लगाए जाने की भी जानकारी दी है।

    पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

    महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस जांच के बाद ही महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…

    September 18, 2026

    “रिहाई के बदले लाखों की फिरौती “… जानिए विदेश में नौकरी के नाम पर पंजाब के युवाओं को बंधक बनाने वाला ‘खान बाबा’ कौन?

    September 16, 2026

    जयपुर सेंट्रल पार्क से CA का अपहरण, मर्सिडीज पलटने पर बची जान

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.