Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UPI पर शुल्क को लेकर सियासत तेज, राहुल बोले- मोदी जी टैक्स वापस लें
    • पेट्रोल-डीजल के दाम से दुनिया परेशान; भारत पर क्यों नहीं पड़ा ज्यादा असर?
    • अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, पाक राजनयिक को किया तलब
    • Rashifal 16 September 2026: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें दैनिक राशिफल में
    • Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद
    • कौन हैं ऋचा?: मिस एमपी का खिताब जीता, अब 25 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक
    • क्रिकेट बोर्ड नहीं, इस शख्स की वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा, जांच में बड़ा खुलासा
    • प्रमाणपत्रों का चक्रव्यूह व नागरिक उत्पीडऩ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»क्रिकेट बोर्ड नहीं, इस शख्स की वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा, जांच में बड़ा खुलासा
    खेल

    क्रिकेट बोर्ड नहीं, इस शख्स की वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा, जांच में बड़ा खुलासा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: बांग्लादेश सरकार की जांच में पता चला है कि अंतरिम सरकार के दौरान खेल सलाहकार रहे आसिफ नजरुल टीम के टी20 विश्व कप 2026 से हटने वाले फैसले के अकेले जिम्मेदार थे। तीन सदस्यों वाली कमिटी ने मंगलवार को अपनी जांच जारी की। इसके मुताबिक उस समय बीसीबी के पास इस हाई-प्रोफाइल मुद्दे से निपटने के लिए स्वतंत्र रणनीतिक नेतृत्व, संकट से निपटने की क्षमता और लंबे समय की योजना की कमी थी।

    बांग्लादेश ने भारत आने से मना किया था

    24 जनवरी को आईसीसी और बीसीबी के बीच बातचीत के बाद बांग्लादेश की जगह टी20 विश्व कप के लिए स्कॉटलैंड को चुना गया। यह फैसला तब लिया गया जब आईसीसी बोर्ड के ज्यादातर सदस्यों ने बांग्लादेश के हिस्सा लेने के खिलाफ वोट दिया, क्योंकि बीसीबी ने भारत में अपने मैच खेलने से मना कर दिया था। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा के बाद बीसीसीआई ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने का आदेश दिया था।

    केकेआर ने बीसीसीआई का आदेश मानते हुए रहमान को लीग से बाहर कर दिया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आया और इसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी दिखा। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद उस समय देश के खेल मंत्री रहे नजरुल ने एक फेसबुक पोस्ट में ऐलान किया कि बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में नहीं खेलेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध आईसीसी से किया था।

    नए खेल मंत्री ने दिए थे जांच के आदेश

    नई सरकार में खेल मंत्री अमीनुल हक ने ऐलान किया था कि तीन सदस्यों वाली एक कमेटी इस बात की जांच करेगी कि टीम ने टी20 विश्व कप में हिस्सा क्यों नहीं लिया। कमेटी को यूथ एंड स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री में एडमिनिस्ट्रेशन सब-डिवीजन के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. एकेएम ओली उल्लाह हेड कर रहे थे। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान हबीबुल बशर और बैरिस्टर फैसल दस्तगीर भी शामिल थे।

    जांच के दौरान टी20 कप्तान लिटन दास और टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो सहित जिम्मेदार पद पर बैठे कई लोगों का साक्षात्कार लिया गया। रिपोर्ट में दिए गए लगभग हर इंटरव्यू में नजरुल को टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के हिस्सा लेने के मामले में अकेले फैसला लेने वाला बताया गया। शान्तो और लिटन दोनों ने कहा कि नजरुल ने भारत में वर्ल्ड कप मैचों में हिस्सा लेने के प्रति खिलाड़ियों की सकारात्मक सोच के बावजूद यह फैसला लिया।

    नजरुल ने बांग्लादेश के चुनावों से ठीक दो दिन पहले कहा था कि भारत में न खेलने का फैसला बीसीबी और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने किया था, न कि सरकार ने। लेकिन, मंगलवार को उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने खुद लिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 12, 2026

    क्रिकेटर संजू सैमसन ने ‘लीड आईएएस अकादमी’ के साथ मिलकर 1,000 होनहार छात्रों के लिए यूपीएससी स्कॉलरशिप की घोषणा

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.