भारतीय क्रिकेट टीम को चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब नजरें पांचवें मैच पर हैं जिसमें भारत अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकता है।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ भारत का लगातार तीन मैचों से चला आ रहा विजयी क्रम टूट गया था। अब दोनों टीमें रविवार को आखिरी टी20 मैच में उतरेंगी। भारत की कोशिश होगी कि वो जीत के साथ सीरीज का अंत करे और न्यूजीलैंड भी यही चाहेगा।

