Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»अब हर मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा अनिवार्य…
    मुख्य समाचार

    अब हर मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा अनिवार्य…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर्स पर अब सरकार की नजर सख्त होने जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 सितंबर 2026 को एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करते हुए ड्रग्स रूल्स 1945 में बदलाव का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत मेडिकल स्टोर पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे. दिलचस्प बात यह है कि सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब लोकल सर्कल्स के एक बड़े सर्वे में यह सामने आया है कि देश के 64 प्रतिशत उपभोक्ताओं को उनका मेडिकल स्टोर कभी या बहुत कम ही डॉक्टर का पर्चा मांगता है. इस सर्वे में देशभर के 327 जिलों से 1 लाख 6 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. 

    क्या सरकार का नया प्रस्ताव?

    नए ड्राफ्ट के तहत ड्रग्स रूल 65(2) के बाद एक नया सब रूल 2A जोड़ने का प्रस्ताव है, जिसके मुताबिक डॉक्टर की पर्ची पर बिकने वाली किसी भी दवाई की सप्लाई सीसीटिवी निगरानी में ही होनी चाहिए. इसका मुख्य मकसद शेड्यूल H, H1 और X दवाओं की बिक्री पर नजर रखना और बिना वैध पर्ची के इनकी बिक्री रोकना है. इस प्रस्ताव को ड्रग्स कंसल्टेटिव कमेटी में चर्चा के बाद ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है, और अब मंत्रालय ने आम लोगों से इस पर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं. 

    शेड्यूल H में शामिल हैं कई गंभीर बीमारियों की दवाएं

    शेड्यूल H में वह दवाएं आती हैं, जो डॉक्टर की सलाह और पर्ची के बिना नहीं दी जा सकतीं. इसमें कैंसर, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, एलर्जी और अन्य कई गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं. यह सिर्फ किसी एक बीमारी की दवाओं की सूची नहीं है, बल्कि इसमें अलग-अलग तरह की कई अहम दवाएं आती हैं, जिनका गलत इस्तेमाल सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

    क्यों जरूरी समझी गई है सीसीटीवी की व्यवस्था?

    स्वास्थ्य मंत्रालय चाहता है कि दवाओं की बिक्री तय नियमों के मुताबिक ही हो. इसीलिए मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव लाया गया है. इससे यह ट्रैक करना आसान हो जाएगा कि दुकानदार किन दवाओं को किन ग्राहकों को बिना पर्ची के बेच रहे हैं. इसके अलावा कुछ दवाएं ऐसी भी हैं, जिनके गलत इस्तेमाल या नशे के लिए दुरुपयोग होने का खतरा बना रहता है, ऐसी दवाओं की बिक्री और रिकॉर्ड रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

    सर्वे में क्या निकलकर आया?

    लोकल सर्कल्स के सर्वे का सबसे चौंकाने वाला नतीजा यही रहा कि 64 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने कहा कि उनके स्थानीय केमिस्ट ने कभी या बहुत कम ही डॉक्टर की पर्ची मांगी, जबकि सिर्फ 15 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनका केमिस्ट ज्यादातर या हमेशा पर्ची पर ही दवा देता है. इसी तरह सिर्फ 31 प्रतिशत लोगों को ही ज्यादातर बार किसी क्वालिफाइड फार्मासिस्ट से मदद मिल पाई, जबकि 13 प्रतिशत लोगों को दुकान पर मौजूद जिस व्यक्ति ने मदद की, वह क्वालिफाइड फार्मासिस्ट था ही नहीं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की रकम जुटाने का आरोप, FIR दर्ज

    September 18, 2026

    कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…

    September 18, 2026

    थलपति विजय लंदन से लौटकर तमिलनाडु के छात्रों को देंगे गिफ्ट, स्कूलों में मिलेगा नाश्ता

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.