Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सांस लेने में परेशानी ?.. न करें नजरअंदाज, हो सकता है एपिग्लॉटाइटिस का संकेत, जानें कारण
    खानपान-सेहत

    सांस लेने में परेशानी ?.. न करें नजरअंदाज, हो सकता है एपिग्लॉटाइटिस का संकेत, जानें कारण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जब भी हमारे गले में दर्द होता है या कुछ निगलने में तकलीफ होती है, तो हम अक्सर इसे सामान्य खराश, टॉन्सिल या वायरल इन्फेक्शन मानकर टाल देते हैं। लेकिन अगर गले का दर्द इतना बढ़ जाए कि थूक निगलना भी भारी पड़ने लगे और साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत होने लगे, तो यह साधारण खराश नहीं है। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को एपिग्लॉटाइटिस (Epiglottitis) कहा जाता है। यह एक ऐसी मेडिकल इमरजेंसी है जिसमें जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। अगर सही समय पर इसके लक्षणों को न पहचाना जाए, तो यह सांस की नली को पूरी तरह से बंद कर सकती है। आइए समझते हैं कि एपिग्लॉटाइटिस क्या है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसमें तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए।

    क्या होता है एपिग्लॉटाइटिस?

    मेयो क्लिनिक के मुताबिक, हमारे गले के अंदर, जीभ के ठीक पीछे एक छोटा सा ढक्कन जैसा कार्टिलेज (लचीली हड्डी) होता है, जिसे एपिग्लॉटिस (Epiglottis) कहा जाता है। इसका मुख्य काम यह होता है कि जब हम कुछ खाते या पीते हैं, तो यह सांस की नली को ढंक देता है ताकि खाना या पानी फेफड़ों में न चला जाए। जब इस एपिग्लॉटिस में किसी संक्रमण या चोट के कारण सूजन (Inflammation) आ जाती है, तो इसे ही एपिग्लॉटाइटिस कहते हैं। सूजन के कारण यह ढक्कन मोटा हो जाता है और सांस की नली (Windpipe) का रास्ता रोकने लगता है, जिससे हवा फेफड़ों तक सही से नहीं पहुंच पाती।

    शुरुआती लक्षणों को कैसे पहचानें?

    क्लीवलैंड क्लिनिक का कहना है कि एपिग्लॉटाइटिस के लक्षण बहुत तेजी से उभरते हैं। बच्चों और बड़ों दोनों में इसके संकेत काफी गंभीर हो सकते हैं;

    • निगलने में अत्यधिक दर्द और कठिनाई।
    • लार टपकना (Drooling।
    • सांस लेने में तकलीफ।
    • आवाज में बदलाव (Muffled Voice)।
    • आगे की ओर झुककर बैठना (Tripod Position)।
    • तेज बुखार और बेचैनी।

    यह समस्या क्यों होती है?

    एपिग्लॉटाइटिस होने की सबसे मुख्य वजह एक खास तरह का बैक्टीरियल इन्फेक्शन होता है, जिसे हाइमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी (Hib) बैक्टीरिया कहते हैं। यह बैक्टीरिया छींकने, खांसने या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। इसके अलावा, अन्य प्रकार के बैक्टीरिया या वायरस, बहुत गर्म पेय पदार्थ पीने से गले का जलना, या फिर गले पर किसी तरह की चोट लगने से भी यह स्थिति पैदा हो सकती है।

    आपातकालीन स्थिति में क्या करें और क्या न करें?

    अगर आपको या आपके घर में किसी को यह समस्या लग रही है, तो यह एक बेहद नाजुक समय होता है। ऐसे में कुछ खास बातों का ध्यान रखें;

    • तुरंत अस्पताल पहुंचें।
    • मरीज को लेटाएं नहीं।
    • मुंह के अंदर कुछ न डालें।
    • मरीज को पैनिक (घबराने) न दें।

    क्या है इसका सही इलाज?

    अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर सबसे पहले मरीज के सांस लेने के रास्ते को सुरक्षित करते हैं। मरीज को ऑक्सीजन मास्क दिया जाता है या अगर नली बहुत सिकुड़ गई हो तो मुंह के रास्ते एक सांस की ट्यूब (Intubation) डाली जाती है। इन्फेक्शन को खत्म करने के लिए नसों के जरिए (IV Drip) एंटीबायोटिक और सूजन कम करने वाली दवाइयां दी जाती हैं।

    डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अच्छी नींद के बाद भी रहती है थकान, वजह सिर्फ स्ट्रेस या नींद की कमी नहीं

    September 16, 2026

    स्वास्थ और स्वाद का संगम: सोशल मीडिया पर छाया ‘ओट्स वेजी चीला’, जानें 10 मिनट में बनाने की आसान रेसिपी

    September 12, 2026

    माइग्रेन का दर्द बार-बार कर रहा है परेशान? रोजाना की ये 5 छोटी गलतियां, बचाव के आसान उपाय

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.