Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
    • विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सेवा संकल्प अभियान: नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय
    • केंद्र सरकार ने की 14 नए जजों की नियुक्ति की घोषणा, दिल्ली को 7 और झारखंड-कर्नाटक को 3-3
    • बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : श्री अरुण साव
    • छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»” खड़े हनुमानजी यहीं रहेंगे”, संतों ने उज्जैन में भरी हूंकार, कहा-रात में नहीं, दिन में हटाओं प्रतिमा
    मुख्य समाचार

    ” खड़े हनुमानजी यहीं रहेंगे”, संतों ने उज्जैन में भरी हूंकार, कहा-रात में नहीं, दिन में हटाओं प्रतिमा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में खड़े हनुमानजी के विस्थापन का मामला थमने का नाम ले रहा है। सराफा बाजार स्थित श्री खड़े हनुमान मंदिर को मार्ग चौड़ीकरण के दौरान यथास्थान रखने की मांग को लेकर बुधवार को कंठाल-छत्रीचौक मार्ग पर आस्था के साथ आक्रोश भी नजर आया। सुबह से ही भगवा ध्वज हाथों में लिए श्रद्धालुओं, समाज प्रमुखों, साधु-संतों, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। देखते ही देखते कंठाल से लेकर छत्रीचौक तक का मार्ग जनसमूह से भर गया।

    चेहरों पर उत्तेजना, हाथों में भगवा ध्वज और बीच-बीच में गूंजते जय श्रीराम के जयघोष से माहौल गरमाता रहा। संतों के पहुंचने के बाद हनुमान शुरू हुई। मंच से संतों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी कि प्रतिमा हटानी है तो रात में नहीं, दिन में हटाकर दिखाएं। 15 से अधिक समाजों ने ज्ञापन सौंपे।

    भगवा ध्वजों संग धूप में भी नहीं हिली भीड़

    सुबह से कंठाल-छत्रीचौक मार्ग पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो कुछ ही देर में सड़क का बड़ा हिस्सा भगवा ध्वजों और श्रद्धालुओं से नजर आने लगा। हाथो में ध्वज लिए कार्यकर्ता और श्रद्धालु नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। तेज धूप के कारण कई लोगो के चेहरे पर थकान दिखाई दी, लेकिन इसके बावजूद भीड़ कार्यक्रम स्थल से हटने को तैयार नहीं थी। कंठाल से छत्रीचौक तक करीब सैकड़ों मीटर क्षेत्र में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। धर्म सभा में उज्जैन, इंदौर, देवास, धार और नागदा सहित कई जिलों के से युवा और हिंदूवादी संगठन लोग डटे रहे। हनुमान चालीसा के पाठ के साथ जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। पुलिस और प्रशासन का अमला भी व्यवस्था संभालने के लिए तैनात रहा।

    रात में नहीं, दिन में हटाएं प्रतिमा

    धर्मसभा में संतों ने मंच से कहा कि श्री खड़े हनुमान सरकार को यथास्थान स्थापित रखने के लिए समाज हर स्तर पर साधर्ष करेगा। संतों कार्रवाई करनी है तो रात के अंधेरे में नहीं, दिन के उजाले में की जाए। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश गुरु ने कहा कि कार्रवाई के दौरान हिंदुओं के सीने आपके सामने होगे और उन्होंने गोली खाने तक के लिए तैयार रहने की बात कही। वहीं सभा में यह भी कहा गया कि बुधवार को हजारों भक्त जुटे हैं और यदि मांग नहीं मानी गई तो अगली बार पांच हजार नहीं, बल्कि 50 हजार लोग जुटेंगे।

    15 से अधिक समाजों ने सौंपे अलग-अलग ज्ञापन

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजों की ओर से अलग-अलग ज्ञापन सौपे गए। आयोजको के अनुसार 15 से अधिक समाजों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी। ज्ञापन में कहा गया कि मार्ग चौड़ीकरण के दौरान मंदिर के आसपास की संरचनाएं हटाई जा चुकी हैं, लेकिन प्रतिमा को अन्यत्र विस्थापित नहीं किया जाए। समाजजनों ने इसी स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग भी रखी। किसी एक समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है। ज्ञापन सौपने के दौरान विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और संत मौजूद रहे।

    समाज की मांग के साथ खड़े रहेंगे: विहिप

    विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक राजेश आंजना ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से खड़े हनुमान मंदिर को लेकर अलग-अलग स्तर पर चर्चाएं सामने की प्रतिमा आ रही है। उन्होंने कहा कि को कहीं और विस्थापित नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि मांग पर समाधान नहीं हुआ तो संतों के मार्गदर्शन में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

    मांग सीएम, संबंधित मंच तक पहुंचाएंगे : गर्ग

    धर्मसभा के बाद सर्व समाज की ओर से एसडीएम एलेन गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम ने कहा कि बाबा महाकालेश्वर के नाम से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। लोगों की मांग को उचित माध्यम से मुख्यमंत्री और संबंधित मंच तक पहुंचाया जाएगा। इस संबंध में जो भी निर्णय होगा, लोगों को अवगत कराया जाएगा। दूसरी ओर, सभा में मौजूद संतो और समाजजनों ने प्रतिमा को यथास्थान रखने की मांग दोहराते हुए इसी स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की रकम जुटाने का आरोप, FIR दर्ज

    September 18, 2026

    अब हर मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा अनिवार्य…

    September 18, 2026

    कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.