देश के अलग-अलग हाई कोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सेंट्रल गवर्मेंट ने चार हाई कोर्ट में कुल 14 नए जजों की नियुक्ति की घोषणा की है। इनमें सबसे ज्यादा नियुक्तियां दिल्ली हाई कोर्ट में हुई हैं, जहां 7 नए जजों को जगह मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट को 2 स्थायी और 5 अतिरिक्त जज मिले हैं। वहीं, झारखंड और कर्नाटक हाई कोर्ट में 3-3 स्थायी जजों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट को भी एक स्थायी जज मिला है। इन नियुक्तियों के बाद संबंधित हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ेगी, जिससे लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है। केंद्र की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब देश की अदालतों में बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं। नई नियुक्तियों से न्याय व्यवस्था पर काम का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों की पदोन्नति: परमानंद बने अवर सचिव, दो सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत होकर बने अनुभाग अधिकारी
- सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
- आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…
- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
- शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
- छत्तीसगढ़: 22 बंदरों की हत्या का आरोप,विभाग को मिले सिर्फ 2 कंकाल…
- छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रशासनिक आधार पर सात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी

