Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    अजब गजब

    100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Trending: 100 साल से भी ज्यादा समय के लंबे इंतजार के बाद, वैज्ञानिकों ने बिल्ली की एक नई प्रजाति खोजी है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. यह दिखने में बिल्कुल किसी खूंखार तेंदुए जैसी है, लेकिन उसका वजन आम पालतू बिल्ली से भी कम है. सिर से लेकर पूंछ के अंत तक, सिर्फ 18 इंच लंबी इस बिल्ली को साइंटिस्ट्स ने लियोपार्डस तिलकायो नाम दिया है.

    किसे, कैसे और कहां मिली यह बिल्ली?

    इन सवालों का जवाब दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया की एक कहानी से मिलता है. साल 2017 में वहां एक स्थानीय शख्स को सड़क किनारे जंगल में एक बिल्ली का बच्चा मिला था. उसने उसे कोई आम पालतू बिल्ली समझकर घर में रख लिया. लेकिन, एक साल तक पालने के बाद जब उसे एहसास हुआ कि यह पूरी तरह से एक जंगली जीव है, तो उसने इसे सेंडा वर्डे एनिमल रिफ्यूज नाम की एक स्थानीय सैंक्चुअरी को सौंप दिया.

    ‘पहले लगा कि ये एक आम टाइगर कैट है’

    नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक, जब बायोलॉजिस्ट पाओला नोगालेस-अस्कारुंज इस बिल्ली को देखने सैंक्चुअरी पहुंचीं, तो इसे देखकर दंग रह गईं. इसका चेहरा छोटा और सिकुड़ा हुआ था, कान गोल थे, मूंछें लंबी थीं और शरीर पर तेंदुए जैसे बड़े-बड़े धब्बे थे. शुरुआत में पाओला ने इसे टाइगर कैट की एक आम प्रजाति मान लिया था. लेकिन 2019 में एक किताब लिखते समय उन्होंने ध्यान दिया कि इस बिल्ली के शरीर पर बने धब्बे, पड़ोसी देश ब्राजील में पाई जाने वाली टाइगर कैट से काफी बड़े और अलग हैं.

    डीएनए टेस्ट से खुला 14 लाख साल पुराना राय

    इस शक के आधार पर जब ब्राजील और बेल्जियम के साइंटिस्टों ने साथ मिलकर इसके डीएनए और जीनोम की जांच की, तो नतीजे चौंकाने वाले थे. पता चला कि यह पहले से मौजूद किसी बिल्ली की उप-प्रजाति नहीं है, बल्कि साइंस के लिए एकदम नई प्रजाति है. यह बिल्ली आज से करीब 14 लाख साल पहले ही अपने बाकी रिश्तेदारों से अलग होकर एक नई प्रजाति बन चुकी थी.

    वैज्ञानिकों ने तिलकायो नाम ही क्यों चुना?

    रिपोर्ट के मुताबिक, जिस शख्स को यह बिल्ली मिली थी, वो इसे तिलकायो कहकर बुलाते थे. स्पेनिश या स्थानीय क्वेशुआ भाषा में इस शब्द का कोई खास मतलब नहीं होता है. लेकिन वैज्ञानिकों ने इसी नाम को बरकरार रखा है. इस इकलौती बिल्ली ने बिल्लियों के पूरे फैमिली ट्री को बदलकर रख दिया है. पहले वैज्ञानिक मानते थे कि पूरे इलाके में एक ही तरह की टाइगर कैट पाई जाती है, इसलिए उन्हें खतरे से बाहर माना जाता था. लेकिन अब पता चला है कि असल में ये एक नहीं, बल्कि पांच अलग-अलग प्रजातियां हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

    September 19, 2026

    पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल

    September 18, 2026

    कौन हैं ऋचा?: मिस एमपी का खिताब जीता, अब 25 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.